The Family Man 2: इस बार नए दुश्मन से होगा मनोज वाजपेयी का सामना, कब रिलीज होगी वेब सीरीज? जानिए पूरी डिटेल…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 May 2021, 12:00 AM | Updated: 19 May 2021, 12:00 AM

मनोज वाजपेयी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन का इंतेजार अब बहुत ही जल्द ही खत्म होने जा रहा है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर और रिलीज डेट सामने आ गई है। इसके दूसरे सीजन का इंतेजार बीते 2 साल से फैंस कर रहे थे। वेब सीरीज का पहला पार्ट 2019 में आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। 

द फैमिली मैन का दूसरा सीजन 4 जून को आने जा रहा है। इसका ट्रेलर अब से कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है, जो आते ही छा गया। इसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर के चर्चे शुरू हो गए।

द फैमिली मैन में नई एंट्री 

वेब सीरीज के दूसरे पार्ट में एक नए किरदार की एंट्री हुई। ये किरदार है ‘राजी’ का, जिसे सामंथा अक्किनेनी निभाती हुई नजर आएगीं। द फैमिली मैन 2 में मनोज वाजपेयी को नए दुश्मन ‘राजी’ का सामना करना होगा। सामंथा इस वेब सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। ट्रेलर में अपने रोल से वो दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं।  

क्या है इसके ट्रेलर में?

बात इसके ट्रेलर की करें तो दूसरे सीजन में भी श्रीकांत तिवारी (मनोज वाजपेयी) परिवार और काम के बीच में जूझते हुए नजर आएंगे। एक तरफ वो अपनी टूटती हुई शादी को बचाने की कोशिश करेंगे, तो दूसरी ओर वो एक मिशन का हिस्सा बनेंगे। श्रीकांत भविष्य में होने वाली अप्रिय घटना से अपने देश को बचाने की कोशिश करेंगे। वेब सीरीज का दूसरा सीजन 9 पार्ट में आएगा, जिसमें जबरदस्त ट्विस्ट फैंस को देखने मिलेंगे। 

पहले फरवरी में आनी थी सीरीज

“द फैमिली मैन 2” 4 जून को रिलीज होगी। आप अमेजन प्राइम पर इसे देख सकेंगे। वैसे पहले वेब सीरीज का दूसरा सीजन फरवरी में ही रिलीज होना था। 12 फरवरी को द फैमिली मैन 2 रिलीज होने जा रही थीं, लेकिन किसी वजह से इसे टाल दिया गया। मेकर्स ने इसे गर्मियों में रिलीज करने का ऐलान किया था और अब द फैमिली मैन 2 आखिरकार आने जा रही है। देखना होगा कि पहले सीजन की तरह लोग इस सीजन को भी उतना ही पसंद करते है?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds