Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग, इस बार का जन्मोत्सव होगा बेहद खास

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 26 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Ganesh Chaturthi 2022: देश में कोरोना काल के दो साल बाद इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाएं जाने की तैयारियां चल रही है। ऐसे में बाजारों में बप्पा की मूर्तियां लगातार कई महीनों से बनाई जा रहीं है। तो आइए जानते है कि इस बार गणेश चतुर्थी की तारीख कब है और ये कब शुभ योग बन रहे है।

गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होता है जो कि 10 दिनों तक चलता हैं। ऐसे में भक्त अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और विधि विधान से पूजा-पाठ करते है। गणेश चतुर्थी के दिन ही गणेश जी का जन्मदिन होता है, इसलिए इस दिन को गणेश जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग, इस बार का जन्मोत्सव होगा बेहद खास — NEDRICK NEWS

गणेश जन्मोत्सव पर बन रहे तीन शुभ योग

पंचांग के मुताबिक, इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर तीन शुभ योग बन रहे हैं और एक विशेष संयोग बन रहा है। इस साल की गणेश चतुर्थी तिथि रवि योग में है। वहीं इसी दिन दो शुभ योग ब्रह्म योग और शुक्ल योग भी बन रहे हैं।

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग, इस बार का जन्मोत्सव होगा बेहद खास — NEDRICK NEWS

इतने बजे योग होगा प्रारंभ

पंचांग के अनुसार, 31 अगस्त 2022 दिन बुधवार को सुबह 05:58 बजे से लेकर देर रात 12:12 बजे तक रवि योग है। जबकि सुबह से लेकर रात 10:48 बजे तक शुक्ल योग और शुक्ल योग के समाप्त होने के तुरंत बाद से ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में ये तीनों ही योग पूजा-पाठ के हिसाब से बेहद ही शुभ माने जा रहे है।

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग, इस बार का जन्मोत्सव होगा बेहद खास — NEDRICK NEWS

बप्पा को खुश कर पूरी होगी कामना

गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की शुभ योग के मौके पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके आप उन्हें खुश कर सकते है। बप्पा पूजा-पाठ से प्रसन्न होकर आपकी हर कामना पूरी करेंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds