Headlines

8 मार्च को International Women's Day मनाने की वजह जानते हैं आप? जानिए इससे जुड़ा इतिहास और थीम समेत सबकुछ

Table of Content

महिलाओं का हमारे समाज में बहुत बड़ा योगदान होता है। एक नई
जिंदगी को इस दुनिया में जन्म देने वाली एक महिला ही होती है। चाहे वो मां के रूप
में हो, बहन के, पत्नी या फिर बेटी के रूप में हो…हर व्यक्ति की जिंदगी में
महिला का अहम रोल होता है। लेकिन फिर भी सदियों से महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले
कमतर समझा जाता है। महिलाओं के साथ भेदभाव, अत्याचार सदियों से चले आ रहे है।
लेकिन आज स्थिति काफी बदल गई है। आजकल महिलाएं, पुरुषों के साथ सिर्फ कंधे से कंधा
मिलकर ही नहीं चल रही, बल्कि उनसे आगे भी निकल रही हैं। किसी भी क्षेत्र में आजकल
महिलाएं पीछे नहीं है। दुनियाभर में ऐसी कई महिलाएं जो झंडे गाड़ रही हैं।

वैसे तो महिलाएं के सम्मान के लिए एक दिन काफी नहीं होता। लेकिन
फिर भी महिलाओं को स्पेशल फील कराने के लिए 8 मार्च को दुनियाभर में विमेंस डे के
तौर पर मनाया जाता है। कल यानी सोमवार को इंटनेशनल विमेंस डे है। क्या आप जानते
हैं कि आखिर 8 मार्च को ही क्यों महिला दिवस मनाया जाता है
? इसकी
पीछे की वजह और इतिहास क्या है
? कब इसे मनाने की शुरुआत हुई?
अगर इन सवालों के जवाब आपको नहीं मालूम, तो आइए आज हम आपको इसके
बारे में बता देते हैं…

Women’s Day मनाने का इतिहास

विमेंस डे मनाने का इतिहास आज से 100 साल से भी ज्यादा
पुराना है। बात 1908 की है, जब न्यूयॉर्क में अपने अधिकारों के लिए 15 हजार महिलाएं
सड़क पर उतर आई। उन्होनें वोट देने का हक, ज्यादा वेतन और नौकरी के घंटे कम करने
को लेकर मार्च निकाला, जिसमें उन्हें सफलता भी मिलीं। इस मार्च के एक साल बाद वहां
पर सोशलिस्ट पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का फैसला लिया। बस
इसी के बाद इंटरनेशनल विमेंस डे मनाने की शुरुआत हुई।

फिर 1910 के डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में एक वुमेन कॉन्फ्रेंस के
दौरान में क्लेरा जेटकिन नाम की एक महिला ने इंटनेशनल स्तर पर महिला दिवस को मनाने
का आइडिया दिया। इस कॉन्फ्रेंस में 17 देशों से 100 महिलाएं शामिल हुई थीं। महिलाओं
ने सर्वसम्मति से क्लेरा के इस प्रस्ताव को मंजूर किया। इसके बाद
पहला इंटरनेशनल विमेंस डे
साल
1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में मनाया
गया था
। हालांकि इसको औपचारिक रूप से मान्यता साल 1975 में मिलीं थी, जब संयुक्त
राष्ट्र संघ ने इस दिन को मनाने शुरू किया।

8 मार्च का ही दिन क्यों चुना गया?

अब सवाल ये भी उठता है कि आखिर इस दिन को मनाने के लिए 8
मार्च का ही दिन क्यों चुना गया
? दरअसल, क्लेरा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला
दिवस मनाने का सुझाव तो दे दिया था, लेकिन इसके लिए कोई भी तारीख तय नहीं की थीं।
लेकिन इसके बाद साल 1917 में युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस यानि
खाना और शांति को लेकर हड़ताल की। उनकी इस हड़ताल का असर ये हुआ कि वहां के 
सम्राट निकोलस को पद छोड़ना पड़ा। अंत में सरकार को महिलाओं
को वोट देने का हक दे दिया। जिस दिन ये हड़ताल शुरू हुई
, तब 23
फरवरी थी। लेकिन ग्रेगेरियन कैलेंडर के मुताबिक उस दिन 8 मार्च था। जिसकी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की तारीख 8 मार्च तय हुई।

क्या है इस बार की थीम?

हर साल मनाए जाने वाले
इंटरनेशन विमेंस डे के लिए एक थीम भी तय की जाती है। बात अगर इस बार की थीम की
करें तो वो है-
  “महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान
भविष्य को प्राप्त करना”
  (“Women in leadership: an equal
future in a COVID-19 world”) है। क्योंकि दुनियाभर पर
महामारी कोरोना वायरस का साया पिछले एक साल से मंडराया हुआ है और इसके खिलाफ जंग
में महिलाएं भी पीछे नहीं है। इसलिए इस बार की थीम कोरोना महामारी से जुड़ी ही रखी
गई। वहीं पिछले साल इंटेरनेशनल विमेंस डे की थीम
 #EachForEqual थीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Silver Reserves Top 5 Countries

Silver Reserves Top 5 Countries: जानिए दुनिया में ‘सिल्वर किंग’ कौन और भारत की क्या है स्थिति

Silver Reserves Top 5 Countries: 2025 में अगर किसी ने निवेशकों को सच में हैरान किया है, तो वह चांदी है। अब तक लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानते आए थे, लेकिन इस साल चांदी ने रफ्तार के मामले में सोने को भी पीछे छोड़ दिया। कीमतें इतनी तेजी से बढ़ीं कि बाजार में...
Home Vastu Tips

Home Vastu Tips: 2026 से पहले अपने घर में कर लें ये सुधार और ले आए ये चीजें… नए साल के दिन ऐसे करें शुरुआत

Home Vastu Tips: साल 2025 का दिसंबर महीना आधा बीत चुका है और जैसे-जैसे नया साल 2026 नजदीक आता है, कई लोग अपने जीवन में नए बदलाव लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस तैयारी में सबसे पहला कदम होता है अपने घर को व्यवस्थित करना। भारतीय परंपरा में घर सिर्फ रहने का स्थान नहीं...
DoT latest news

DoT latest news: टेलीकॉम सेक्टर में सर्कुलर इकॉनमी की ओर भारत का बड़ा कदम, DoT और UNDP ने मिलकर शुरू की राष्ट्रीय पहल

DoT latest news: भारत का टेलीकॉम सेक्टर आज सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गया है। यह देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था, गवर्नेंस, फाइनेंशियल इन्क्लूजन और सामाजिक बदलाव की रीढ़ बन चुका है। इसी तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में दूरसंचार विभाग (DoT) और संयुक्त...
Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में वायरल वीडियो पर मचा बवाल, नेत्रहीन छात्रा से अभद्रता के आरोपों में घिरीं भाजपा नेता

Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक महिला नेता को एक नेत्रहीन छात्रा के...
Vaishno Devi Yatra New Rule

Vaishno Devi Yatra New Rule: नए साल से पहले वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव, RFID कार्ड के साथ समय सीमा तय, जानें नए नियम

Vaishno Devi Yatra New Rule: नववर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds