बॉलीवुड के 5 सितारें जिनको तलाक के बाद मिली मोटी एलिमनी, जानें किस-किस के नाम है शामिल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 15 Aug 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ को फैंस बड़ी ही बारीकी से जानना चाहते है। ऐसे में फिर वो चाहे उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बात हो या फिर बड़ी से बड़ी… सेलेब्स की जिंदगी का सीधा कनेक्शन उनके फैंस से होकर गुजरता है। ऐसे में बॉलीवुड की शादियों पर भी फैंस की नजर बनी रहती है। जितनी चर्चा शादी की रहती हैं, उतने ही पॉपुलर उनके तलाक भी होते हैं।

लेकिन काफी इंटरेस्टिंग बात तो ये होती है कि तलाक देने या लेने पर इन सेलेब्स की एलिमनी लोगों का काफी ध्यान अपनी ओर खींचती है। जितने बड़े सेलेब्स होते है उतनी ही तगड़ी एलिमनी भी तलाक के वक्त चुकानी पड़ती है। तो आइए जानते है कि बॉलीवुड के कौन से ऐसे सेलेब्स है जिन्हें एलिमनी की मोटी रकम चुकानी पड़ी और साथ ही किसके हाथ लगी इतनी भारी रकम।

बॉलीवुड के 5 सितारें जिनको तलाक के बाद मिली मोटी एलिमनी, जानें किस-किस के नाम है शामिल — Nedrick News

बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त का नाम पहले नंबर पर है। संजय दत्त और रिया पिल्लई की शादी टूटते वक्त संजय को काफी भारी एलिमनी देनी पड़ी थी। संजय ने 1998 में अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई को तलाक दिया था। और ऐसे में तलाक के बाद तक भी वे रिया के खर्चे उठा रहे थे। इसके अलावा संजय दत्त ने रिया को सी-फेसिंग अपार्टमेंट के साथ काफी मंहगी लग्जरी कार भी दी थी।

बॉलीवुड के 5 सितारें जिनको तलाक के बाद मिली मोटी एलिमनी, जानें किस-किस के नाम है शामिल — Nedrick News

वहीं लिस्ट में दूसरा नाम सैफ अली खान का है। सैफ ने भी अमृता सिंह से 2004 में तलाक लिया था। जिसके बाद सैफ ने अमृता को 5 करोड़ रुपए एलिमनी के तौर पर दिए थे। अमृता से तलाक के तकरीबन 7-8 साल बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली थी।

बॉलीवुड के 5 सितारें जिनको तलाक के बाद मिली मोटी एलिमनी, जानें किस-किस के नाम है शामिल — Nedrick News

अब बारी है लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे क्रिश की। क्रिश के नाम से पहचाने जाने वाले ऋतिक रोशन को भी तलाक के वक्त मोटी रकम का भुगतान करना पड़ा था। मालूम हो कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान की 14 साल पुरानी शादी 2014 में टूटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इस दौरान सुजैन ने ऋतिक से मोटी रकम की एलिमनी की डिमांड की थी। लेकिन कुछ वक्त बाद ऋतिक रोशन ने इन बातों को सिरे से नकार दिया था। जिसके बाद अब तक दोनों की ओर से एलिमिनी को लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है।

बॉलीवुड के 5 सितारें जिनको तलाक के बाद मिली मोटी एलिमनी, जानें किस-किस के नाम है शामिल — Nedrick News

वहीं लिस्ट में चौथा नाम संजय कपूर और करिश्मा कपूर का है। करिश्मा कपूर ने 2016 में बिजनेसमैन संजय कपूर से तलाक ले लिया था। जिसके बाद संजय ने करिश्मा को दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। इसके अलावा एलिमनी के नाम पर संजय कपूर के पिता ने करिश्मा को एक घर भी दिया था।

बॉलीवुड के 5 सितारें जिनको तलाक के बाद मिली मोटी एलिमनी, जानें किस-किस के नाम है शामिल — Nedrick News

अब लिस्ट में पांचवा और आखिरी नाम फरहान अख्तर और अधुना भबानी का है। फरहान और अधुना ने एक दूसरे से 2016 में तलाक ले लिया था। जिसके तहत फरहान ने अधुना को मंथली एलिमनी के बदले एक ही बार में एलिमनी की कीमत चुका दी थी। हालांकि कितनी एलमनी दी गई इसका खुलासा नहीं हो सका। मीडिया में जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान ने एलिमनी के साथ 10,000 स्क्वायर फ़ीट का बंगला- विपाशना भी अधुना को दिया था। 

ये थे बॉलीवुड के 5 चर्चित और मंहगे तलाक, जो आज भी लोगों की बातचीत में सुनने को अक्सर मिल जाते है। बॉलीवुड की शादियां जितना अटेंशन लेती है उतना ही इनके तलाक दुगनी सुर्खियों में बने रहते है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds