कहीं बच्चों को डराकर, तो कहीं लाल रंग का अंडरवियर पहनकर…इन देशों में बेहद अलग तरीके से मनाया जाता है क्रिसमस

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 25 दिसम्बर 2020, 12:00 AM 🔄 Updated: 25 दिसम्बर 2020, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दुनियाभर में क्रिसमस के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन ज्यादातर लोगों के घरों में साज-सजावट करते है। कई लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री भी लगाते हैं। 25 दिसंबर क्रिसमस डे को प्रभु यीशु के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को केक खिलाते हैं। सेंटा क्लॉज बनने के साथ इस दिन गिफ्ट्स का लेन-देने भी किया जाता है।

क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसके दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। कुछ देशों में क्रिसमस मनाने की बेहद ही रोचक और अजीब परंपराएं है। आइए आज हम आपको उन देशों और उनकी अजीबो-गरीब परंपराओं के बारे में बताते हैं…

जापान में ऐसे चुनते हैं पार्टनर

क्रिसमस का त्योहार जापान में कुछ हटकर मनाया जाता है। यहां इस त्योहार को प्रेम के प्रतीक के रूप में मना जाता है। जापान में इंटरनेट पर पहले पार्टनर की तलाश की जाती है और उसके बाद उनके साथ शाम में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। अगर किसी को कोई पार्टनर नहीं मिलता है तो वो घर पर ही रहता है।

ऑस्ट्रेलिया में बनाई जाती है खास खीर

ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यहां सार्वजनिक जगहों पर क्रिसमस ट्री और सांता क्लोज के स्टेच्यू लगाए जाते है। ऑस्ट्रेलिया में इस मौके पर आलू बुखारे की खीर बनाई जाती है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में गर्मी का मौसम रहता है जिस वजह से सेंटा समुद्र के किनारे सर्फ बोर्ड पर घूमते-फिरते नजर आते हैं।

यह भी पढ़े: क्रिसमस ट्री से लेकर सांता क्लॉज की कहानी तक….Christmas से जुड़ी ये बातें जरूर जानें आप!

स्पेन में है रोचक प्रथा

स्पेन में क्रिसमस पर रोचक प्रथा होती है। इस दिन यहां के लोग रेड रंग की अंडरवियर पहनते हैं। स्पेन में 8 दिसंबर से ही क्रिसमस के त्योहार की शुरुआत हो जाती है। इस अवसर पर यहां के सभी लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने के लिए उनके घर जाते हैं और उन्हें गिफ्ट भी देते हैं।

ऑस्ट्रिया में डर का खेल

ऑस्ट्रिया में क्रिसमस के त्यौहार पर एक ‘दानव’ द्वारा बच्चों को डराने की एक बेहद ही अनोखी परंपरा है। यहां पर युवक भूत-प्रेत और राक्षस का वेश बनाकर सड़क पर घूमते हैं और शरारती बच्चों को डराते हैं। कहा जाता है कि इस तरह से करने पर शरारती बच्चों में सुधार आता है।

मेक्सिको में अनोखी प्रथा

मेक्सिको में क्रिसमस डे के अवसर पर जड़ वाली सब्जियों के स्टैच्यू बनाने की प्रथा है। यहां पर 16 दिसंबर से 25 दिसंबर तक क्रिसमस डे मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी चर्च में ही डिनर करते हैं। इसके बाद 5 जनवरी को गिफ्ट्स का लेन-देन किया जाता है।

फ्रांस में बच्चे करते हैं ऐसा

फ्रांस में रात को सोने से पहले बच्चे फायर प्लेयस के पास अपने जूते लटकाते हैं। उनका ऐसा मानना है कि रात के समय सेंटा उस जूते में गिफ्ट रखकर जाते हैं।

युक्रेन में काफी अलग

यूक्रेन में क्रिसमस डे कुछ अलग तरीके से मनाया जाता है। यहां क्रिसमस ट्री पर गुडलक के लिए मकड़ी के जाले लटकाए जाते हैं। इसके अलावा इस अवसर पर 12 तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ये सभी व्यंजन ईसा मसीह के 12 अनुयायियों को दर्शाते हैं। वहीं, इन 12 पकवान बनाने के दौरान बच्चों को रसोई में नहीं जाने दिया जाता है।

नार्वे में छिपा देते हैं झाड़ू

क्रिसमस डे के अवसर पर नार्वे में सभी लोग अपने घर में झाड़ू छिपा देते हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि क्रिसमस की शाम हवा में गंदी वस्तु्एं और बुरी चीजें उड़ती हैं। लोगों की मान्यता है कि ये सभी झाड़ू के साथ घर में आ जाते हैं। जिसके चलते झाड़ू छिपाने से ये गंदी वस्तुएं घर में नहीं आ पाती हैं।

ब्रिटेन में फादर को लिखते हैं चिट्ठी

क्रिसमस डे के अवसर पर ब्रिटेन में बच्चे काफी उत्साहिक रहते हैं। इस दिन वो फादर के नाम एक चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं और इसे आग के पास डाल देते हैं। ऐसे में अगर इस चिट्ठी को आग पकड़ लेती हैं तो बच्चे एक बार फिर एक नया पत्र लिखते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds