जब 4 साल की उम्र में खो गए थे कार्तिक आर्यन, जानिए एक्टर से जुड़ी कुछ खास बातें….

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 09 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म से मशहूर हुए हॉट एक्टर कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुके हैं. 22 नवंबर 1990 को कार्तिक का जन्म हुआ था. आज के समय में कार्तिक काफी फेमस है और उनके पास काफी प्रोजेक्ट भी है. वैसे तो कार्तिक को हर कोई काफी पंसद करता है, लेकिन लड़कियों में उनका क्रेज कुछ ज्यादा ही है. आइए आज हम आपको कार्तिक से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते है जो शायद आपको पता नहीं होगी.

4 साल में खो गए थे कार्तिक

22 नवंबर को कार्तिक का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था. उनका असली नाम कार्तिक तिवारी है. वैसे कार्तिक का एक बचपन का किस्सा है, जिसके बारे में शायद उनके फैन्स भी नहीं जानते होंगे. दरअसल, कार्तिक अब सिर्फ 4 साल के थे तो वो दिल्ली में खो गए थे. दिल्ली के करोल बाग मार्केट में वो अपने माता-पिता से अलग हो गए थे. जिसके बाद उनके माता-पिता ने पुलिस की मदद ली और करीब 4 घंटे बाद वो मिले.

इंजीनियरिंग की कर चुके हैं पढ़ाई

कार्तिक के माता-पिता डॉक्टर है, जबकि कार्तिक ने बायोटेक्नोलॉडी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली हुई है. उन्होनें नवी मुंबई के डीवाय पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनिरिंग से एडमिशन लिया था. हालांकि कार्तिक इंजीनियरिंग नहीं बल्कि एक्टर बनना चाहते थे, इसलिए वो मुंबई आए थे. उन्होनें अपने कॉलेज के टाइम से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. जब वो कॉलेज में थे वो अपनी क्लासेस को बंक करके ऑडिशन देने के लिए जाया करते थे. 2011 में कार्तिक को फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. पहली ही फिल्म में कार्तिक का रोल काफी जबरदस्त था.

जब 4 साल की उम्र में खो गए थे कार्तिक आर्यन, जानिए एक्टर से जुड़ी कुछ खास बातें.... — NEDRICK NEWS

‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू

‘प्यार का पंचनामा’ से कार्तिक को बॉलीवुड में पहचान तो जरूर मिल गई, लेकिन इसके बाद उन्हें वो मुकाम नहीं मिल पाया. इसके बाद कार्तिक की ‘आकाशवाणी’ और ‘कांची: द अनब्रेकेबल’ जैसी फिल्मों में भी उन्होनें काम किया. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई. इसके बाद कार्तिक ने प्यार का पंचनामा फिल्म के दूसरे पार्ट से वापसी की. 2015 में ‘प्यार का पंचनामा-2’ आई, जिससे उन्होनें बॉलीवुड में कमबैक किया. इसके बाद उन्होनें ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘लुका छुप्पी’ जैसी हिट फिल्में भी की.

जब 4 साल की उम्र में खो गए थे कार्तिक आर्यन, जानिए एक्टर से जुड़ी कुछ खास बातें.... — NEDRICK NEWS

अब तो कार्तिक बॉलीवुड के एक बहुत जाने-माने एक्टर बन चुके है. कार्तिक ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को काफी एम्प्रेंस कर दिया है. अभी के समय में कार्तिक के पास कई बड़े बड़े प्रोजेक्टस है. फिलहाल कार्तिक के पास ‘दोस्ताना-2’, ‘भूल भूलैया-2’ जैसे कई फिल्में भी है.

रिलेशनशिप को लेकर रहते हैं सुर्खियों में 

बात अगर इस हैंडसम हंक के रिलेशनशिप की करें तो ये इसको लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहते है. कार्तिक का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है. लेकिन पिछले काफी टाइम से कार्तिक और सारा अली खान के डेटिंग की खबरें चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है. दोनों एक-साथ कई जगहों पर स्पॉट किए जा चुके है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रैकअप की खबरें भी सामने आई.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds