Birthday Special: बचपन में इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे अभिषेक बच्चन, 5 साल की उम्र में की थी शादी की जिद!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 05 Feb 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वो 45 साल के हो गए है. 5 फरवरी 1976 को मुंबई में जन्मे अभिषेक ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की. एक स्टार किड होने के नाते बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही अभिषेक पर काफी दवाब था. उनकी तुलना सीधा अमिताभ बच्चन से की जाने लगी. अभिषेक ने अपने करियर में कई फिल्म की है, लेकिन कुछ चुनिंदा फिल्में ही ऐसी है जो हिट साबित हुईं है. अभिषेक अपने पापा अमिताभ बच्चन की तरह बॉलीवुड में हिट साबित नहीं हो पाए.

वैसे अभिषेक बच्चन के करियर के अलावा उनकी निजी जिंदगी की बात तो करें ये भी अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनीं रहती हैं. अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय से हुईं है. दोनों इस शादी से काफी खुश हैं. इसके अलावा एक समय ऐसा था जब अभिषेक बच्चन करिश्मा कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे. दोनों ही सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन किसी वजह से शादी नहीं हो पाईं.

आपने अभिषेक बच्चन की लव लाइफ और उनके अफेयर के बारे में तो बहुत सुना होगा, लेकिन आपको शायद ही ये पता होगा कि उनका पहला प्यार कौन था? अभिषेक के बर्थडे पर आइए हम आपको इस बारे में बताते हैं…

ये हीरोइन थी अभिषेक का पहला क्रश

अभिषेक बच्चन बचपन में एक एक्ट्रेस के प्यार में बुरी तरह से पागल थे. अभिषेक का फर्स्ट क्रश उम्र में उनसे से 24 साल बड़ी थी. दरअसल, हम बात जीनत अमान की कर रहे हैं. जी हां, बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जीनत अमान अभिषेक का पहला प्यार थी. इसके बारे में वो खुद बता चुके हैं. जब अभिषेक सिर्फ 5 साल के थे, तब से वो उन्हें पंसद करने लगे है और इतना ही नहीं अभिषेक जीनत से शादी तक करने की भी जिद कर चुके हैं.

अभिषेक, जीनत अमान को इतना पंसद करते थे कि वो उनको देखने के लिए अपने पापा अमिताभ बच्चन के साथ अक्सर शूटिंग पर जाया करते थे. एक टीवी शो में अभिषेक ने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया था. उन्होनें बताया था कि जब फिल्म ‘महान’ की शूटिंग चल रही थी, उस समय वो अपने पापा के साथ काठमांडू गए थे. वहां वो सेट पर जीनत अमान के साथ खेला करते थे.

एक दिन जब जीनत डिनर के बाद अपने रूम में जा रही तो 5 साल के मासूम अभिषेक ने बड़े ही क्यूट अंदाज में उनसे पूछा कि वो किसके साथ सोएंगी. जिसके जवाब में जीनत ने कहा अकेले, इसके बाद अभिषेक ने बड़ी मासूमियत से उनसे पूछा कि ‘क्या मैं आपके साथ सो सकता हूं.?’ जीनत ने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा कि ‘पहले थोड़े बड़े हो जाओ फिर.’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds