कब और कहां अपनी लेडी लव नताशा से शादी करने जा रहे हैं वरुण धवन? यहां जान लें पूरी डीटेल…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 21 Jan 2021, 12:00 AM

कोरोना काल के चलते बॉलीवुड के किसी बड़े सितारे की वेडिंग देखने को नहीं मिली। लेकिन अब बहुत जल्द ही बॉलीवुड का एक फेमस एक्टर शादी के बंधन में बंधने जा रहा हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं वरुण धवन की। 24 जनवरी को वरुण अपनी लॉन्ग ट्राइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी वेडिंग फंक्शन की डेट, गेस्ट लिस्ट से लेकर डेस्टिनेशन तक सबकुछ फाइनल हो चुका हैं और शादियां की तैयारियां भी जोरों-शोरों पर जारी हैं।

चाचा अनिल ने किया कंफर्म

वरुण के चाचा अनिल धवन ने उनकी और नताशा की शादी की खबर की पुष्टि की हैं। स्पॉट बॉय को दिए गए स्टेटमेंट में अनिल धवन ने कहा- ‘मेरे भतीजे वरुण धवन की 24 जनवरी को शादी होने जा रही है। मैं इसे लेकर काफी खुश हूं।’

जान लें पूरा वेडिंग प्लान…

अब आपको ये बता देते हैं कि आखिर वरुण शादी कहां पर कर रहे हैं। वैसे तो बॉलीवुड में विदेशों में जाकर शादी करने का खूब ट्रेंड चल रहा है। अनुष्का-विराट से लेकर दीपिका-रणवीर समेत कई सेलेब्स ने देश से बाहर जाकर शादी की। लेकिन वरुण ऐसा नहीं करने वाले। वो अपनी लेडी लव नताशा के साथ मुंबई के अलीबाग में सात फेरे लेंगे। खबरों की मानें तो अलीबाग के द मेशन हाउस में वरुण-नताशा की शादी होगी।

द मेंशन हाउस अलीबाग के एक गांव में लग्जरी रिजॉर्ट हैं। सी शोर और हरियाली से घिरे इस रिजॉर्ट को प्राइवेट पार्टी और वेडिंग जैसे फंक्शन के लिए काफी पसंद किया जाता है। होटल के बारे में जानकारी मिली है कि ये 25 रूम का रिसॉर्ट है, जो कि अलीबाग जेटी से 10 मिनट की दूरी पर हैl

खबरों की मानें तो वरुण का परिवार 22 जनवरी को यहां पहुंच जाएगा और 24 को शादी होगी। शादी के फंक्शन 5 दिनों तक चलेंगे। जानकारी ये भी हाथ लगी है कि विराट और अनुष्का के शादी प्लानर ही वरुण की शादी की प्लान कर रहे हैं। वहीं क्योंकि नताशा खुद एक फैशन डिजाइनर हैं, इसलिए वो अपनी शादी में खुद का डिजाइन किया गया लहंगा ही पहनेगी, ऐसी जानकारी मिल रही है।

अब बात वरुण धवन की शादी की गेस्ट लिस्ट को लेकर करते हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना काल की वजह से शादी में कम ही लोगों को शामिल किया जाएगा, जिसमें कुछ रिश्तेदार और दोस्त होंगे। लेकिन इस शादी में बॉलीवुड के कुछ सितारे भी नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो शाहरुख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ, करण जौहर, रणबीर, आलिया समेत कुछ बड़े सेलेब्स इस शादी का हिस्सा बन सकते हैं।

वैसे पिछले साल अगर कोरोना वायरस का साया नहीं छाया होता, तो अब तक वरुण और नताशा एक-दूसरे के हो गए होते। जी हां, वरुण-नताशा ने पिछले साल ही शादी करने का प्लानिंग की थीं। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से ये संभव नहीं हो पाया। लेकिन अब जरूर ये दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वरुण ने नताशा को कहा था ‘मंगेतर’

गौरतलब है कि वरुण और नताशा की डेटिंग की खबरें उनके फैंस से छिपी नहीं। हाल ही में जब वरुण, करीना कपूर के रोडियो शो में पहुंचे थे, तो उन्होनें नताशा को मंगेतर कहकर बुलाया था। जिसके बाद ऐसा माने जाने लगा कि वरुण और नताशा की सगाई पहले ही हो चुकी है।

करीना के इस रेडियो शो में वरुण ने नताशा संग अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। उन्होनें कहा कि मैं नताशा को छठीं क्लास से जानता हूं। हम दोनों तब से ही एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। 11वीं-12वीं क्लास तक हम काफी अच्छे दोस्त थे। फिर कुछ समय बाद मुझे वो अच्छी लगने लगी। वरुण ने ये भी बताया था कि पहले तो कई बार नताशा ने उनको रिजेक्ट किया, लेकिन उन्होनें हार नहीं मानी और बाद में नताशा भी उसने प्यार करने लगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते साल दिसंबर में वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया। मूवी के रिव्यू मिक्स थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds