ऐसी दीवानगी: इस शख्स ने शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर डाला डेरा…बस पूरी करना चाहता है अपनी ये ख्वाहिश

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 12 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 12 Jan 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। दिल्ली का एक लड़का अपनी काबिलियत और मेहनत की बदौलत बॉलीवुड का बादशाह बन गया। शाहरुख की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी हैं। सुपरस्टार के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। वो घंटों तक उनके घर के बाहर खड़े भी रहते हैं। लेकिन इस बार एक अलग मामला सामने आया है। इस बार शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर कोई फैन नहीं बल्कि एक फिल्म मेकर डेरा जमाकर बैठ गया। इसकी वजह क्या है, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं…

शाहरुख के लिए मूवी बनाना है फिल्मकार 

जयंत सीगे नाम का के एक व्यक्ति बेंगलुरु ने मुंबई ने आकर अपने एक सपने को पूरा करना चाहता था। फिल्म डायरेक्टर शाहरुख के साथ एक मूवी बनाना चाहता है और इसलिए ही वो किंग खान के बंगले के आगे डेरा जमाकर बैठ गया। सोशल मीडिया पर उसने अपनी कुछ वीडियोज और फोटोज भी शेयर किए, जिसमें वो अपनी ख्वाहिशों के बारे में बता रहा था।

मूवी का पोस्टर भी बना लिया

जयंत ने पास शाहरुख  के साथ एक फिल्म बनाने का विचार भी है। सिर्फ इतना ही नहीं जयंत ने तो उस फिल्म का पोस्टर भी बना लिया, जिसमें वो शाहरुख के साथ काम करना चाहता है। वो इसको लेकर ही मन्नत के सामने कई दिनों तक मौजूद रहा।

पोस्टर में बारे में उसने बताया कि उसने वो शाहरुख का एक इंटरव्यू देखने के बाद रातों रात बना डाला था। इसे बनाते हुए जयंत ने खुद से ये वादा किया था कि वो शाहरुख के साथ फिल्म पर काम जरूर करेगा। जयंत ने अपने इस पोस्टर का नाम भी बताया, जो ‘प्रोजेक्टएक्स’ था।

31 दिसंबर से डाला था डेरा

जयंत 31 दिसंबर 2020 से कई दिनों तक शाहरुख के बंगले के बाहर मौजूद थे और कुछ दिनों तक वहीं रहे। वो सोशल मीडिया के जरिए लगातार वो लोगों से ये अपील कर रहे है कि शाहरुख तक पहुंचने में  उनकी मदद करें। हालांकि इस मामले पर किंग खान की तरफ से अब तक कोई भी रिएक्शन नहीं आया है।

गौरतलब है कि शाहरुख खान की पिछली फिल्म साल 2018 में जीरो आई थी। इसके बाद  से ही वो बड़े पर्दे से गायब है। शाहरुख के तमाम चाहने वाले उनकी कमबैक का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। शाहरुख जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया भी हिस्सा होगीं। इसके अलावा भी किंग खान के कई और प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds