श्रीकांत त्यागी केे मामले में आया नया मोड, धरना प्रदर्शन और बुलडोजर की हुई एंट्री फिर कोर्ट ने किया फैसला

[nedrick_meta]

श्रीकांत त्यागी के मामले में आया नया मोड, धरना प्रदर्शन और  बुलडोजर की हुई एंट्री 

यूपी के नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाले आरोपी श्रीकांत त्यागी का मामला इस समय चर्चा का विषय बन हुआ है। दरअसल, श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज आ गया जिसके बाद इन लोगों ने ओमेक्स सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन किया और नोएडा पुलिस (Noida Police) ने करवाई करते हुए करीब 75 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में नोएडा अथॉरिटी की कार्रवाई पर 20 अक्टूबर तक बुलडोजर नहीं चलने पर रोक लगा दी है।

जानिए क्या था विवाद

तीन दिन पहले श्रीकांत त्यागी सोसाइटी में अपने ग्राउंड फ्लोर पर बने फ्लैट के सामने पेड़ लगवा रहा था। जिसको लेकर एक महिला ने आपत्ति जताई तो श्रीकांत भड़क उठा और महिला से बदसलूकी की। वहीं बात इतनी आगे बढ़ गयी कि श्रीकांत ने महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी करने पर उतर आया। जिसके बाद इस ममाले का विडियो बना और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आ गया।

क्यों महिला ने पेड़ लगाने का किया था विरोध

महिला का कहां था कि पेड़ लगाए जाने से महिला को गाड़ी पार्क करने में समस्या हो रही है और इसी बात पर ये मामला शुरू हुआ। वहीं मामला तब तब आगे बढ़ा जब श्रीकांत त्यागी का गाली-गलौज वाला वीडियो वायरल हुआ और पुलिस की तरफ से करवाई नहीं हुई।

वहीं जब कुछ लोगों ने सोसाइटी में जबरन प्रवेश किया और गाली-गलौज, पत्थरबाजी की घटना सामने आई और सोसाइटी के लोगों ने कुछ लड़कों को पकड़ लिया तो बवाल बड़ा हो गया। मामले में बीजेपी सांसद महेशा शर्मा मौके पर पहुंचे। उनका एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह फोन पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी से पूरे मामले की शिकायत कर रहे हैं। सांसद के बयान का वीडियो वायरल हुआ तो शासन से प्रशासन तक हड़कंप मच गया। उसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया और श्रीकांत त्यागी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी को भी उठाया था और श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें छोड़ना था। गिरफ्तारी के बाद श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे दुर्व्यवहार किया। इसके बाद त्यागी समाज श्रीकांत त्यागी के पक्ष में उतर आय और कहानी को त्यागी समाज से जोड़ दिया।

प्रदर्शन के बीच आया बुलडोजर की हुई एंट्री

शुक्रवार सुबह ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में बुलडोजर पहुंच गया है। दरअसल, ये मामला जब सामने आया तो ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है। भारी विरोधी और पुलिस की तैनाती के बीच फ्लैटों के बाहर बनाए गए टीन शेड तोड़े गए हैं। वहीं अथॉरिटी ने निवासियों से अतिक्रमण ध्वस्त हटाने को कहा था। नोएडा प्राधिकरण का दिया गया अल्टीमेटम का समय गुरुवार शाम को पूरा हो गया, लेकिन सोसाइटी के लोगों ने अपने अवैध निर्माण नहीं हटाए हैं।

वहीं नोएडा प्राधिकरण की टीम पहुंची तो सोसायटी में मौजूद भीड़ के साथ बहस हुई। लोगों ने टीम का विरोध करते हुए और समय की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी के घर के सामने 5 पेड़ नही उखाड़े गए और हमारे घर तोड़ने आ गए। लोगों ने कहा कि अगर यहां तोड़फोड़ हुई तो नोएडा का अधिकांश हिस्सा अवैध है। उसको भी तोड़ा जाना चाहिए। श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने भी बुलडोजर ऐक्शन का विरोध किया। उन्होंने एक बार फिर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज वो यहां क्यों नही आए।

कोर्ट ने दी बुलडोजर से राहत

नोएडा में श्रीकांत त्यागी वाली सोसाइटी के लोगों को बुलडोजर एक्शन को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी की कार्रवाई पर 20 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। इस तरह से 20 अक्टूबर तक नोएडा अथॉरिटी का बुलडोजर सोसाइटी में नहीं आएगा और कोर्ट के इस आदेश के बाद सोसाइटी के लोगों को बड़ी राहत मिल गई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds