Trending

विजय ने कबूला अपना जुर्म, कैमरे के आगे दिया बयान…देखें Drishyam 2 का Teaser

[nedrick_meta]

Drishyam 2 में खुलेंगे कई और राज, जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी 

साल 2015 में सस्पेंस से भारी फिल्म ‘दृश्यम’ (Drishyam) रिलीज़ हुई थी. मर्डर मिस्ट्री से बनी इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgan), तबू (Tabu) और श्रिया सरन (Shriya Saran) ने काम किया था और इन लोगों की एक्टिंग की वजह ये फिल्म हिट हुई थी. वहीं इस बीच इस फिल्म के दूसरा पार्ट  Drishyam 2 जल्द ही आने वाला है और अभी इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है.

‘‘दृश्यम 2’ का टीजर

दृश्यम 2 के टीजर पुरानी और आगे की कहानी मिक्स कर दिखाई गई है. सेकंड पार्ट में कहानी और दिलचस्प हो गई है. इसमें टीजर में पहले दृश्यम फिल्म का सीन दिखाया गया है और उसके बाद विजय अपना जुर्म कुबूल करते हुए नजर आ रहे हैं.

Also Read – हिंदी नहीं समझने वाले लेकिन हिंदी गाना गाने वाले अब्दु रोज़िक होंगे बिग बॉस -16 के सबसे पहले मेहमान.

इस फिल्म में  विजय सलगांवकर, वो शख्स है जो पढ़ा-लिखा नही है उसकी केबल कनेक्शन की दुकान है. जहाँ पर वो सभी तरह की फ़िल्में देखता है. इस फिल्म में विजय की बेटी को एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा था. उसका गलती से मर्डर हो जाता है. बेटी से हुए इस मर्डर के बाद अजय हर हाल में अपनी बेटी और पूरे परिवार को बचाता है. सारे सबूत मिटा देता है और परिवार के साथ पणजी ट्रिप पर जाता है.वे एक आश्रम में भी जाते हैं, फिल्म देखते हैं, रेस्टोरेंट में खाना और भी कई तरह चीजें दिखाई गयी है. वहीं दूसरे पार्ट में किसी तरह पुलिस से बेटी और परिवार को बचाने के बाद अब सेकंड पार्ट में विजय कुछ नयी चुनौतियों का सामना करेगा और इस दृश्यम 2 में कई बड़े राज खुलेंगे. 

दृश्यम 2 का फर्स्ट लुक

इससे पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ‘‘दृश्यम 2’ का फर्स्ट लुक की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में विजय सालगोंकर यानी अजय देगवन अपनी पत्नी नंदिनी यानी श्रिया सरन और अपनी दोनों बेटियों के साथ बाबा के महासत्संग के बाहर खड़े नज़र आ रहे हैं. वहीं अभी किसी भी एक्टर्स चेहरा नहीं दिखाया है. लेकिन इस पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि इस बार दृश्यम 2 फिल्म में भी सस्पेंस देखने को मिलेगा.

वहीं इस पोस्टर को साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा, “2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था याद है ना? विजय सालगोंकर अपने परिवार के साथ वापस आ रहे हैं.”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. अजय देवगन (Ajay Devgan) की ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, परिणीति ने दिखाया एक्शन.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds