Delhi: फैक्ट्री के मैनेजर ने बीमार पत्नि के सामने ही नाबालिग से किया रेप, फिर मुंह में डाल दिया तेजाब, FIR दर्ज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 17 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 17 Jul 2022, 12:00 AM

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक फैक्‍ट्री के मैनेजर ने नाबालिक लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा नाबालिग को तेजाब पिलाने की कोशिश भी की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, फैक्ट्री में काम करने वाली 15 साल की लड़की से फैक्ट्री के मैनेजर ने दुष्कर्म किया। साथ ही जबरन तेजा पिलाने की कोशिश भी की। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री के मैनेजर प्रकाश ने पीड़िता को दो जुलाई को अपनी बीमार पत्नी से मिलाने के बहाने बुलाया था और इसके बाद पत्नी के सामने ही उससे रेप को अंजाम किया। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने फैक्‍ट्री के 31 साल के प्रबंधक जय प्रकाश को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। ये घटना दिल्ली के नांगलोई इलाके की है।

आरोपी ने पीड़िता को घर जाने से रोक मुंह में डाला तेजाब

पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा के मुताबिक, घटना के कुछ दिन बाद फैक्टी के मैनेजर प्रकाश ने पीड़िता को घर जाते समय रोका। रोकने के बाद जबरन उसके मुंह में तेजाब डाल दिया। जैसे तैस घर पहुंची पीड़िता बेहोश हो गई। जिसके बाद पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे एम्स में भर्ती कराया। पुलिस ने आगे बताया कि पीड़िता का बयान गैर-सरकारी संगठन के सदस्य की उपस्थिति में शनिवार को दर्ज कराया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR की दर्ज 

पुलिस ने आगे बताया कि इस मामले में नांगलोई पुलिस थाने में आईपीसी की धारा- 307 हत्या की कोशिश, 376 दुष्कर्म, 34 समान मंशा और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने भी पुलिस को नोटिस जारी किया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds