Journalist Rajiv Pratap missing: उत्तरकाशी से दिल्ली उत्तराखंड लाइव के पत्रकार राजीव प्रताप लापता, गाड़ी भागीरथी नदी में मिला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 Sep 2025, 12:00 AM | Updated: 20 Sep 2025, 12:00 AM

Journalist Rajiv Pratap missing: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। दिल्ली उत्तराखंड लाइव के पत्रकार राजीव प्रताप बीते गुरुवार रात से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है। परिवार वाले और स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं क्योंकि राजीव का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है और अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

और पढ़ें: Kashish Murder Case: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी सुप्रीम कोर्ट से बरी, फैसले के खिलाफ जनता सड़कों पर

भागीरथी नदी में फंसा मिला वाहन- Journalist Rajiv Pratap missing

मिली जानकारी के अनुसार, राजीव प्रताप उत्तरकाशी जिले के मनेरी गांव के रहने वाले हैं। वे 18 सितंबर की रात लगभग 11 बजे से लापता हैं। पुलिस को सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान उनकी कार भागीरथी नदी के बीच गंगोरी और स्यूना गांव के पास फंसी मिली। हालांकि, वाहन के अंदर राजीव नहीं थे। तेज बहाव के कारण वाहन को नदी से बाहर निकालने में मुश्किलें आईं।

कार पुलिसकर्मी की थी, राजीव ने ली थी शाम को

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह कार पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी की थी, जिसे राजीव गुरुवार शाम को लेकर गए थे। इसके बाद से राजीव का मोबाइल नंबर बंद आना शुरू हो गया। शुक्रवार को वाहन नदी में फंसा मिलने के बाद परिजन ने कोतवाली उत्तरकाशी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

राजीव के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो रास्ते में उतरा

जांच में पता चला है कि राजीव के साथ कार में एक और शख्स था, जो रास्ते में ही कार से उतर गया था। फिलहाल इस व्यक्ति की पहचान और ठिकाने का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोग और परिवार वाले राजीव के सक्रिय सामाजिक मुद्दों को उठाने की वजह से उनके अचानक गायब होने को संदिग्ध मान रहे हैं।

परिजन और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रहे

राजीव इलाके के कई संवेदनशील मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते थे। इसी वजह से उनके अचानक लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं और पुलिस से तेजी से जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से इस रहस्यमय घटना को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई लापता होने की खबर

राजीव की गुमशुदगी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। उनके साथी पत्रकार और स्थानीय लोग उनके सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच प्रशासन ने भी इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि जल्द से जल्द राजीव का पता लगाया जा सके।

वहीं, उत्तरकाशी से पत्रकार राजीव प्रताप के लापता होने और उनका वाहन नदी में मिलने की खबर ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उनकी खोज में जुटी हुई है। राजीव के परिवार वाले भी उनकी सुरक्षित वापसी के लिए इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें: Gorakhpur News: गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या पर बड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी समेत पूरी पुलिस टीम सस्पेंड

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds