Kokilaben Ambani Net Worth: 91 साल की कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती, जानिए उनके पास कितनी है संपत्ति?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Aug 2025, 12:00 AM | Updated: 22 Aug 2025, 12:00 AM

Kokilaben Ambani Net Worth: देश के सबसे बड़े उद्योगपति परिवार अंबानी परिवार की मुखिया, 91 वर्षीय कोकिलाबेन अंबानी को शुक्रवार की सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक खराब हुई जिसके बाद उन्हें हवाई मार्ग से मुंबई लाया गया और अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उम्र के चलते स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

और पढ़ें: PM Awas Yojana Fraud: प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बड़ा स्कैम, 9000 से ज्यादा फर्जी केस

अस्पताल में भर्ती, परिवार में चिंता की लहर- Kokilaben Ambani Net Worth

कोकिलाबेन अंबानी, जो धीरूभाई अंबानी की पत्नी और मुकेश-अनिल अंबानी की मां हैं, की अचानक से तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरे परिवार में चिंता छा गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि उनका परिवार मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंचा था, जहां डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं। हालांकि, परिवार या अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

छोटे बेटे अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना भी अस्पताल पहुंचते वक्त भावुक नजर आए। वहीं कोकिलाबेन पिछले कई सालों से अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी और उनके परिवार के साथ मुंबई में स्थित घर एंटीलिया में रह रही हैं।

हल्की कमजोरी के कारण हुई भर्ती

डॉक्टरों के अनुसार, कोकिलाबेन को हल्की कमजोरी महसूस हुई थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल लाना पड़ा। भर्ती के बाद उनका मेडिकल टेस्ट शुरू हो गया और फिलहाल उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अंबानी परिवार की मजबूत धुरी

कोकिलाबेन अंबानी का नाम सिर्फ उद्योगपति परिवार की मुखिया के तौर पर ही नहीं, बल्कि परिवार के तनाव और मतभेदों को सुलझाने वाली शख्सियत के तौर पर भी जाना जाता है। धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद जब परिवार में व्यवसाय के बंटवारे को लेकर मतभेद बढ़े, तब कोकिलाबेन ने खुद आगे आकर इस विवाद को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से ही परिवार में शांति कायम रही।

अरबों की मालकिन, पर सादगी की मिसाल

आपको बता दें, कोकिलाबेन अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.57 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं, जिनकी कीमत लगभग 18,000 करोड़ रुपये है। ये शेयर उनकी कुल हिस्सेदारी का करीब 0.24 प्रतिशत हैं, जो उन्हें अंबानी परिवार में सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बनाता है।

फिर भी कोकिलाबेन अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। वह शाकाहारी हैं और गुजराती खाना पसंद करती हैं। उनका पसंदीदा रंग गुलाबी है और अक्सर उन्हें पिंक साड़ी में देखा जाता है। वे धार्मिक प्रवृत्ति की भी हैं और श्रीनाथ जी की भक्त हैं।

जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

कोकिलाबेन का जन्म 1934 में जामनगर, गुजरात में हुआ था। उन्होंने 1955 में धीरूभाई अंबानी से शादी की। मुकेश, अनिल, नीना और दीप्ति इनके चार बच्चे हैं। परिवार में उनकी भूमिका सिर्फ एक मां की नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक की रही है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि धीरूभाई अंबानी ने कोकिलाबेन को अंग्रेजी सीखने के लिए प्रेरित किया ताकि वह बड़े अधिकारियों और मेहमानों से आत्मविश्वास के साथ बात कर सकें। उनके इस सपोर्ट ने कोकिलाबेन को परिवार में एक मजबूत स्तंभ बना दिया।

फिलहाल क्या है स्थिति?

अंबानी परिवार और डॉक्टरों की निगरानी में कोकिलाबेन की देखभाल जारी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी तक कोई गंभीर जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्र को देखते हुए सभी चिंतित हैं।

और पढ़ें: 130th Constitutional Amendment Bill: PM हो या CM… 30 दिन जेल में तो कुर्सी छोड़नी ही होगी – अमित शाह का गेमचेंजर बिल संसद में

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds