GATR Missile System: 10 KM रेंज, 200 MM कंक्रीट को चीर दे! जानें इजरायल को क्यों भाया भारत का GATR मिसाइल सिस्टम?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 अगस्त 2025, 05:30 AM Updated: 03 अगस्त 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

GATR Missile System: भारत की डिफेंस इंडस्ट्री को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुणे की प्रमुख डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी NIBE Limited ने इजरायल की नामी डिफेंस कंपनी Elbit Systems के साथ एक अहम सौदा किया है। इस सौदे के तहत NIBE, इजरायल को 70 मिमी क्लास की GATR (Guided Advanced Tactical Rocket) सप्लाई करेगी। इस समझौते की आधिकारिक घोषणा शनिवार को की गई, जिसकी कुल कीमत 6.12 करोड़ रुपये है। पूरा प्रोजेक्ट सितंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

और पढ़ें: India-USA Defence Deal: F-35 फाइटर जेट डील से भारत ने किया इनकार, ट्रंप के टैरिफ वार के बीच रूस बना नया विकल्प

यह सौदा सिर्फ एक व्यापारिक लेन-देन नहीं है, बल्कि यह भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहल को मजबूती देने वाला कदम भी है।

GATR: जबरदस्त सटीकता वाला सस्ता और असरदार रॉकेट- GATR Missile System

अब ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर ये GATR मिसाइल है क्या, और इसमें ऐसा क्या खास है जो इजरायल जैसी उन्नत डिफेंस टेक्नोलॉजी वाला देश इसे भारत से खरीदना चाहता है? दरअसल, GATR एक किफायती लेकिन बेहद सटीक रॉकेट है, जिसे खासतौर पर मध्यम दूरी के हवाई अभियानों के लिए तैयार किया गया है। इसकी रेंज 10 किलोमीटर तक की है और यह 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रहे टारगेट को भी सटीकता से निशाना बना सकता है।

इसमें लगे सेमी-एक्टिव लेजर गाइडेंस सिस्टम की वजह से इसकी सटीकता बेमिसाल है। इतना ही नहीं, यह 16 किलोग्राम का वारहेड ले जा सकता है जो 200 मिमी तक की मजबूत कंक्रीट को भेद सकता है। इसका इस्तेमाल AH-64 अपाचे और भारत के HAL रुद्र जैसे हमलावर हेलीकॉप्टरों के साथ किया जा सकता है, जो इसे बेहद लचीला और बहु-उपयोगी हथियार बनाता है।

इजरायल को क्यों चाहिए भारत से बना GATR?

इजरायल के लिए GATR इसलिए अहम है क्योंकि यह देश लगातार गाजा और लेबनान जैसे इलाकों में हमास और हिजबुल्लाह जैसे संगठनों से लड़ रहा है। ये संगठन अक्सर सस्ते लेकिन घातक मिसाइलों से सैचुरेशन अटैक करते हैं, जिनसे निपटना एक बड़ी चुनौती होता है।

GATR की कम कीमत, सटीक गाइडेंस और शहरी इलाकों में कारगर होने की वजह से इजरायल इसे अपनी डिफेंस स्ट्रैटजी में शामिल करना चाहता है। खास बात यह है कि यह भारत में बना रॉकेट, इजरायल की जरूरतों के मुताबिक बिलकुल फिट बैठता है।

NIBE की कामयाबी, भारत के लिए गर्व की बात

NIBE Limited, जो पुणे में स्थित है, पिछले कुछ वर्षों से डिफेंस टेक्नोलॉजी में लगातार इनोवेशन और स्वदेशी निर्माण पर फोकस कर रही है। अब Elbit Systems जैसी बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी से यह साफ हो गया है कि भारत अब सिर्फ रक्षा उपकरणों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता भी बन चुका है।

NIBE इस करार के तहत GATR के जरूरी पुर्जों का निर्माण और उनकी आपूर्ति करेगा। इससे ना सिर्फ भारत की रक्षा ताकत बढ़ेगी, बल्कि भविष्य में भारत को और भी अंतरराष्ट्रीय डिफेंस प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।

भारत की बढ़ती डिफेंस ताकत और निर्यात क्षमता

इस सौदे के जरिए एक और बात साबित होती है—भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट क्षमता तेजी से बढ़ रही है। इससे पुणे जैसे शहरों में रोजगार के नए मौके पैदा होंगे और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़ें: Trump Tariff On India: भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने रूस से बनाई दूरी, अमेरिका के टैरिफ और दबाव के बीच बदली रणनीति

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds