Russia Earthquake: रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा; जापान से लेकर कैलिफोर्निया तक अलर्ट जारी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जुलाई 2025, 05:30 AM Updated: 30 जुलाई 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Russia Earthquake: रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका (Kamchatka) में बुधवार आया 8.8 तीव्रता का भूकंप ने एक बार फिर धरती को हिला दिया। इस शक्तिशाली भूकंप ने न सिर्फ रूस, बल्कि जापान, कैलिफोर्निया, हवाई और अन्य प्रशांत देशों में भी सुनामी की चेतावनी का अलर्ट जारी कर दिया। इस भूकंप के कारण जापान के तटीय इलाकों में 16 जगहों पर सुनामी लहरें उठ चुकी हैं, और वहां समुद्र में 4 मीटर तक ऊंची लहरें देखने को मिल रही हैं। इस भयावह घटना के बाद से लोग डर के साये में हैं और कई देशों में तटीय क्षेत्रों से लोगों को हटाने का काम चल रहा है।

और पढ़ें: Pak Missile Test Fail: अग्नि-5 की नकल में नाकाम पाक, अबाबील मिसाइल टेस्ट में फेल हुए शहबाज के वैज्ञानिक

रूस के कामचटका में भूकंप का केंद्र और सुनामी का खतरा- Russia Earthquake

खबरों के मुताबिक, रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कामचटका प्रायद्वीप पर भूकंप के केंद्र के आसपास के इलाकों में नुकसान की सूचना मिली है। स्थानीय गवर्नर ने बताया कि पहली सुनामी लहर रूस के कुरील द्वीप समूह में सेवेरो-कुरील्स्क नामक बस्ती में आई, जिसके बाद वहां बाढ़ आ गई। हालांकि, किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन कामचटका में कुछ लोग चिकित्सा सहायता के लिए सामने आए हैं।

जापान में सुनामी का खौ़फ

रूस में आए इस भूकंप ने जापान के लिए गंभीर खतरे की घंटी बजा दी है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, 16 स्थानों पर सुनामी लहरें देखी गई हैं, और समुंदर की लहरें 40 सेंटीमीटर (1.3 फीट) तक ऊंची हो गई हैं। जापान के तटीय क्षेत्रों में स्थित 900,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। खासकर फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को लेकर सरकार ने एहतियात बरतते हुए वहां के कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया है। अब तक सुनामी के कारण किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आगाह किया है कि अभी और बड़ी लहरें आ सकती हैं।

अमेरिका में सुनामी का अलर्ट

जापान के अलावा रूस में आए इस भूकंप के बाद अमेरिका के हवाई, ओरेगॉन और कैलिफोर्निया जैसे राज्यों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने तटीय क्षेत्रों में निवासियों से तुरंत ऊंची जगहों पर शरण लेने की अपील की है। हवाई के बिग आइलैंड पर एक क्रूज जहाज ने अपने यात्रियों को वापस बुला लिया है और समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं, अमेरिकी समोआ और अन्य प्रशांत देशों के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस में भूकंप के बाद सुनामी को लेकर अलर्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है।

न्यूजीलैंड और फिलीपींस में भी सुनामी का खतरा

वहीं, न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने अपने देश के समुद्र तटों पर तेज धाराओं और अप्रत्याशित उछाल का अलर्ट जारी किया है। फिलीपींस में भी तटीय इलाकों को सतर्क कर दिया गया है और लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।

चीन, इक्वाडोर और अन्य देशों में भी अलर्ट

चीन के सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी अपने तटीय क्षेत्रों में 30 सेंटीमीटर से लेकर एक मीटर तक ऊंची लहरों के उठने की संभावना जताई है। इक्वाडोर में भी गैलापागोस द्वीप समूह के निचले इलाकों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं।

रूस में भूकंप की इतिहास से जुड़ी बातें

आपको बता दें, कामचटका क्षेत्र में भूकंपों का इतिहास बहुत पुराना है। इससे पहले जुलाई महीने में कामचटका में पांच शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिनमें से सबसे बड़ा भूकंप 7.4 तीव्रता का था। 1952 में कामचटका में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे भारी तबाही मची थी, लेकिन इसके बावजूद किसी की जान नहीं गई थी।

और पढ़ें: Pakistan-Bangladesh visa-free deal: भारत के खिलाफ पाक-बांग्लादेश की खतरनाक साजिश: ‘वीजा फ्री डील’ से सुरक्षा को होगा बड़ा खतरा?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds