Famous Sikh women abroad: विदेशों में सिख महिलाओं की सफलता की मिसाल! शिक्षा, नेतृत्व और समाज सेवा में नाम किया रौशन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 22 May 2025, 12:00 AM | Updated: 22 May 2025, 12:00 AM

Famous Sikh women abroad: सिख महिलाओं ने दुनिया भर में अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उनकी कहानियां न केवल प्रेरणादायक हैं, बल्कि ये सामाजिक व सांस्कृतिक बाधाओं को पार करने का अद्भुत उदाहरण भी पेश करती हैं। यहां हम पांच ऐसी सिख महिलाओं की बात करेंगे, जिन्होंने वैश्विक मंच पर सिख समुदाय का नाम रोशन किया है।

और पढ़ें: Sikhism in Scotland: स्कॉटलैंड में सिख धर्म की यात्रा, 1855 में महाराजा दलीप सिंह से लेकर आज तक सिख समुदाय की बढ़ती पहचान और योगदान

हरनाम कौर: आत्मविश्वास और बॉडी पॉजिटिविटी की प्रतीक- Famous Sikh women abroad

ब्रिटेन की हरनाम कौर एक मॉडल, एक्टिविस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जिन्होंने अपने चेहरे पर उगी दाढ़ी को गर्व के साथ अपनाकर विश्वभर में पहचान बनाई। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की वजह से उन्हें यह चुनौती मिली, लेकिन हरनाम ने इसे अपनी ताकत बनाया। उन्होंने लंदन फैशन वीक में रैंप वॉक कर इतिहास रचा और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे कम उम्र की दाढ़ी वाली महिला के रूप में दर्ज हुईं। हरनाम शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता फैलाती हैं। उनकी किताब Bearded Lady महिलाओं को सामाजिक मानदंडों से ऊपर उठने की प्रेरणा देती है।

Famous Sikh women abroad

मनप्रीत मोनिका सिंह: अमेरिका की पहली महिला सिख न्यायाधीश

भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने जनवरी 2023 में टेक्सास के हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट में न्यायाधीश के पद की शपथ ली। वे अमेरिका में पहली महिला सिख न्यायाधीश हैं। ह्यूस्टन में पली बढ़ी मनप्रीत ने 20 वर्षों तक निचली अदालत की वकील के रूप में काम किया और कई नागरिक अधिकार संगठनों से जुड़ी रहीं। शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनकी नियुक्ति सिख समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी गई।

Famous Sikh women abroad
source: Google

राजी बराड़: कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी बोर्ड की प्रभावशाली सदस्य

राजी कौर बराड़ भारतीय मूल की सिख महिला हैं जो अमेरिका में बिजनेस और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हैं। उन्हें कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में नियुक्त किया गया है, जो अमेरिका की सार्वजनिक उच्च शिक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण पद है। राजी बराड़ के माता-पिता 1970 के दशक में पंजाब से अमेरिका आए थे। वह बेकर्सफील्ड में रहती हैं और बेकर्सफील्ड सिख विमेंस एसोसिएशन की को-फाउंडर भी हैं। उनकी कहानी मेहनत और संघर्ष की मिसाल है।

Famous Sikh women abroad
source: Google

सुखमनी कौर रयात: ब्रिटेन की युवा तबला वादक

ब्रिटेन की सुखमनी कौर ने पारंपरिक संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। वे ब्रिटिश एशियाई पारंपरिक संगीत में उभरती हुई एकमात्र महिला तबला वादकों में से हैं। संगीत क्षेत्र में महिलाओं के प्रति बने रूढ़िवादी नजरिये को तोड़ते हुए सुखमनी ने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीता है। उनका यह सफर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि वे किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकती हैं।

Famous Sikh women abroad
source: Google

हरलीन कौर और फिटनेस कौर: खेल और फिटनेस में सिख महिलाओं की ताकत

ब्रिटेन की हरलीन कौर किकबॉक्सिंग में विश्व रजत पदक विजेता हैं और एशियाई खेल फाउंडेशन की प्रतिनिधि हैं। वे खेलों में लैंगिक समानता और महिला एथलीटों के अधिकारों के लिए काम करती हैं।

Famous Sikh women abroad
source: Google

वहीं, फिटनेस कौर (गुरप्रीत कौर) इंस्टाग्राम पर पगड़ी पहनकर कसरत करती हैं और फिटनेस प्रेरणा के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने बॉडीवेट ट्रेनिंग में विशेषज्ञता हासिल की है और अपने अनुभवों को साझा कर सिख समुदाय में फिटनेस की अहमियत पर प्रकाश डाला है।

Famous Sikh women abroad
source: Google

विदेशों में ये सिख महिलाएं न केवल अपने क्षेत्र की विशेषज्ञ हैं, बल्कि वे सामाजिक और सांस्कृतिक बाधाओं को पार कर एक नई मिसाल कायम कर रही हैं। उनकी सफलताएं यह दर्शाती हैं कि मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ये महिलाएं न केवल सिख समुदाय के लिए गर्व की बात हैं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके संघर्ष और उपलब्धियों की कहानियां युवाओं को आगे बढ़ने और सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

और पढ़ें: Gurdwara Chuna Mandi: लाहौर के चूना मंडी में छुपा है गुरु रामदास जी का जन्मस्थान, जानिए उनके जीवन की अनसुनी कहानी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds