BJP Leader Kissing Controversy: बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह का अश्लील वीडियो वायरल, सफाई में जताई साजिश की बात

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 मई 2025, 05:30 AM Updated: 15 मई 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

BJP Leader Kissing Controversy: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और द सहकारी चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में बब्बन सिंह एक महिला डांसर को गोद में बैठाकर उसके साथ गले मिलने (किस) जैसी हरकत करते दिखाए गए हैं। यह वीडियो बिहार की एक बारात का बताया जा रहा है, जहां डांसर के साथ बब्बन सिंह की आपत्तिजनक हरकतें कैमरे में कैद हुईं। वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में सियासी हलचल तेज हो गई है।

और पढ़ें: Karnataka News: BJP नेता पर महिला को देखकर प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप, FIR दर्ज, पार्टी ने भी निकाला 

वीडियो की माजरा और वायरल होने की कहानी- BJP Leader Kissing Controversy

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो लगभग 20 दिन पुराना है। यह घटना बिहार की किसी बारात में हुई, जहां रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था। वीडियो में बब्बन सिंह महिला डांसर को गोद में बिठाकर और उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही बब्बन सिंह की छवि पर सवाल उठने लगे हैं और उनके खिलाफ तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।

BJP Leader Kissing Controversy
source: Google

बब्बन सिंह ने लगाया साजिश का आरोप, बताया पूरी बात

वायरल वीडियो को लेकर जब भाजपा नेता से बात की गई तो उन्होंने इसे पूरी तरह से फर्जी करार देते हुए राजनीतिक साजिश बताया। बब्बन सिंह ने साफ कहा, “मैं 70 साल का हूं और आज तक किसी महिला के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया। मैं पार्टी का पुराना और समर्पित कार्यकर्ता हूं।” उन्होंने बताया कि वीडियो बिहार की एक बारात में रिकॉर्ड किया गया है, जहां बांसडीह विधायक केतकी सिंह के पति के लोग मौजूद थे और उन्हीं ने उनकी छवि खराब करने के लिए यह वीडियो एडिट कर फैलाया है।

सियासत के बीच रिश्तेदारों के मतभेद का भी दावा

बब्बन सिंह ने इस पूरे मामले को स्थानीय सियासी माहौल से जोड़ा। उनका कहना है कि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह उनके रिश्तेदार हैं और बलिया जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर मंत्री और केतकी सिंह के बीच मतभेद चल रहा है। “जब संजय मिश्रा जिलाध्यक्ष बने तो केतकी सिंह की पार्टी के लोग कनौजिया को जिलाध्यक्ष बनाना चाहते थे। वे नहीं बन पाए, इसलिए मेरी छवि खराब की जा रही है,” बब्बन सिंह ने बताया।

BJP Leader Kissing Controversy
Source: Google

वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड, पुलिस से शिकायत का ऐलान

बब्बन सिंह ने वीडियो में दिखाई गई हरकतों को पूरी तरह से फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा, “डांसर जैसे मेरी गोद में बैठी, फिर उसके हाथों को छूना आदि सब नकली है। आजकल मोबाइल से कुछ भी संभव है।” उन्होंने आगे कहा कि वे बारात में आमंत्रित थे और रिवाज के अनुसार कलाकारों को पैसे दिए थे। “डांसर अपने आप मेरी तरफ आई और बैठ गई, मैंने कोई ऐसा काम नहीं किया जैसा वीडियो में दिखाया जा रहा है।” बब्बन सिंह ने इस मामले में पुलिस कप्तान को लिखित शिकायत करने की भी बात कही है।

सियासी मंच पर उभरा विवाद, बीजेपी में हलचल तेज

बलिया जिले में इस वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। बब्बन सिंह के चुनावी संभावित दावेदारी और पार्टी में उनकी स्थिति के मद्देनजर यह मामला पार्टी के लिए भी संवेदनशील हो गया है।

और पढ़ें: Operation Sindoor Opposition Statement: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बीजेपी और विपक्ष के नेताओं की क्या हैं प्रतिक्रियाएं?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds