Bhopal News: भोपाल के कॉलेज में ‘अजमेर कांड’ जैसी हैवानियत! प्रेमजाल, ब्लैकमेलिंग और गैंगरेप का खुलासा, SIT जांच शुरू

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 अप्रैल 2025, 05:30 AM Updated: 25 अप्रैल 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रायसेन रोड पर स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली कुछ हिंदू छात्राओं को मुस्लिम युवकों के एक गिरोह ने प्रेम के झांसे में फंसाकर उनका यौन शोषण किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इस संगठित अपराध की परतें खुलती जा रही हैं, और लोगों का आक्रोश सड़कों तक फैलने लगा है।

और पढ़ें: Deoria Naushad Murder Case: देवरिया में भी मुस्कान जैसा मामला! पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, ट्रॉली बैग और बारकोड ने खोला राज

एक युवती की हिम्मत से खुला मामला- Bhopal News

16 अप्रैल को बागसेवनिया थाने में एक युवती ने साहस दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी युवक फराज खान ने खुद को हिंदू नाम से पेश कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसके साथ संबंध बनाकर छिपे कैमरे से वीडियो बना लिया और उसे धमकाने लगा। बाद में फराज की असली पहचान सामने आई। पीड़िता ने यह भी बताया कि फराज ने उसे दो और युवकों से मिलवाया, जिन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

Bhopal News Ajmer incident
Source: Google

एक के बाद एक सामने आ रही पीड़िताएं

पीड़िता की शिकायत के बाद उसी कॉलेज की दो और छात्राओं ने पुलिस से संपर्क किया और अपने साथ हुई इसी तरह की घटनाओं की जानकारी दी। पुलिस का मानना है कि यह मामला बेहद संगीन है और कई और लड़कियां भी इस गिरोह का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार, SIT जांच में जुटी

भोपाल पुलिस ने इस मामले में फराज खान और साहिल खान नामक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके मोबाइल से कई अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं, जो अन्य पीड़िताओं के होने की आशंका को और पुख्ता करते हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। मिश्रा ने बताया कि एक पीड़िता नाबालिग है, जिसके चलते पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो के जरिए सहेलियों को भी बनाया शिकार

पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों ने न सिर्फ वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, बल्कि पीड़िताओं को अपनी सहेलियों से मिलवाने के लिए मजबूर किया। इस तरह गिरोह ने सुनियोजित तरीके से एक के बाद एक कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। सभी आरोपी एक खास समुदाय से हैं, जबकि निशाना बनाई गईं छात्राएं हिंदू समुदाय से हैं।

अजमेर कांड की यादें ताजा

यह पूरा मामला 1992 के कुख्यात अजमेर गैंगरेप केस से बेहद मिलता-जुलता है, जिसमें सैकड़ों लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया था। अजमेर में भी मुस्लिम युवकों ने हिंदू छात्राओं को टारगेट किया था और एक संगठित गिरोह के जरिए उन्हें शिकार बनाया गया था।

Bhopal News Ajmer incident
Source: Google

लोगों में आक्रोश, पुलिस की अपील

इस घिनौनी घटना के बाद भोपाल में तनाव का माहौल बन गया है। कई छात्र संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही अन्य पीड़िताओं से भी आगे आकर अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है, ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

और पढ़ें: Bhaisuri Reservation problem: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का यह गांव, आरक्षण के बावजूद क्यों नहीं पहुंचा सरकारी नौकरी की रेस में?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds