Kamakhya Express Derailed: ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, एक की मौत, सात घायल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 मार्च 2025, 05:30 AM Updated: 30 मार्च 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Kamakhya Express Derailed: ओडिशा के कटक जिले में रविवार (30 मार्च) को एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब बेंगलुरु से कामाख्या जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा कटक जिले के चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास हुआ। इस घटना के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

और पढ़ें: Immigration and Foreigners Act: भारत में प्रवेश, निवास और सुरक्षा को लेकर नया सख्त कानून, जानें नए इमिग्रेशन बिल में क्या है खास

हादसे के कारण और तत्काल कार्रवाई- Kamakhya Express Derailed

यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन नंबर 12551 बेंगलुरु से कामाख्या की ओर जा रही थी। खबरों की मानें तो, ओडिशा के कटक में चौद्वार के पास बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज (30 मार्च) 11.54 बजे पटरी से उतर गई। ट्रेन के 11 एसी कोच पटरी से उतर गए, जिसके बाद नीलाचल एक्सप्रेस, धौली एक्सप्रेस, पुरुलिया एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

हालांकि ट्रेन की गति कम थी, जिसके कारण नुकसान कम हुआ, लेकिन इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर दौड़ने लगे और कई यात्री बुरी तरह घबराए हुए थे। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, दमकल और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

इसके अलावा, रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8991124238 जारी किया है।

मदद के लिए टीमों की तैनाती

ओडिशा और असम सरकार के अधिकारियों ने भी इस हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई की। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने घटना की जानकारी मिलने के बाद ओडिशा सरकार और रेलवे के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने ट्वीट किया, “मुझे ओडिशा में कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी है। हम प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करेंगे।” इसके अलावा, कटक के स्थानीय विधायक प्रकाश चंद्र सेठी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई।

स्पेशल ट्रेन का इंतजाम

ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही भुवनेश्वर से एक स्पेशल ट्रेन भेजी जाएगी, ताकि सभी फंसे हुए यात्रियों को कामाख्या के लिए रवाना किया जा सके। यह ट्रेन यात्रियों को कटक स्टेशन से कामाख्या के लिए लेकर जाएगी, और फिर ट्रेन के पटरी से उतरने की जगह को ठीक करने का काम शुरू किया जाएगा।

हादसे की जांच जारी

फिलहाल इस हादसे के कारण के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे विभाग की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही इसका कारण सामने आ जाएगा। हादसे के बाद से यात्रियों को कटक स्टेशन पर जाने और दूसरी ट्रेन से यात्रा जारी रखने का विकल्प दिया गया। इस दौरान, रेलवे विभाग ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि सभी यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे।

और पढ़ें: Minimum Balance Penalty Report: बैंकों का डाका! राघव चड्ढा का सनसनीखेज सवाल, क्या हिडेन चार्जेज से जनता की जेब हो रही है खाली?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds