Bajinder Singh Sexual Harassment Case: वायरल ‘येशु येशु’ वीडियो वाले पंजाब के पादरी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 मार्च 2025, 05:30 AM Updated: 03 मार्च 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bajinder Singh Sexual Harassment Case: पंजाब के कपूरथला जिले में स्थित एक चर्च के प्रमुख पादरी बजिंदर सिंह पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354A (यौन उत्पीड़न), 354D (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें: Haryana News: बाल नोचे…थप्‍पड़ मारे… दांतों से काटा, प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने मां के साथ की दरिंदगी की हदें पार 

पीड़िता का दावा: कई सालों से हो रहा था शोषण- Bajinder Singh Sexual Harassment Case

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता और उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से जालंधर के ताजपुर गांव स्थित चर्च “द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम” में सत्संग के लिए जाते थे। इस दौरान पादरी बजिंदर सिंह ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फिर लगातार उसे मैसेज भेजने लगे। पीड़िता उनके प्रभाव में थी और डर की वजह से यह सब कुछ सहन कर रही थी। उसने अपने माता-पिता को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया।

Bajinder Singh Sexual Harassment Case
source: google

कैसे हुआ शोषण?

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह 17 साल की थी, तभी से पादरी उसका यौन शोषण कर रहे थे। साल 2022 में, उन्होंने चर्च के एक केबिन में बुलाकर उसे गले लगाया और अनुचित तरीके से छूना शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं, पादरी ने शादीशुदा होने के बावजूद पीड़िता से शादी करने का दबाव डाला। जब उसने मना किया, तो उसका पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने लगे।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

पीड़िता ने 20 फरवरी 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 23 फरवरी को पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस केस में आठ अन्य लोगों को भी धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोपों में शामिल किया गया है।

पीड़िता का बयान: धमकियों से थी डरी हुई

पीड़िता ने पुलिस को बताया, “जब मैं कॉलेज जाती थी, तो वह कार से मेरा पीछा करते थे। वह मुझे धमकी देते थे कि अगर मैंने उनसे शादी नहीं की, तो वह मेरे माता-पिता और भाई को मरवा देंगे। इस कारण मैं डर और तनाव में रहती थी और मुझे घबराहट के दौरे पड़ने लगे थे।”

पहले भी विवादों में रहे हैं पादरी

यह पहली बार नहीं है जब पादरी बजिंदर सिंह पर इस तरह के आरोप लगे हैं। 2018 में भी उनके खिलाफ जिरकपुर (पंजाब) में एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था।

Bajinder Singh Sexual Harassment Case
source: google

तब उनके खिलाफ IPC की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी), 354 (छेड़छाड़), 294, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज हुआ था।

विदेश भागने की थी योजना, एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

2018 में दर्ज केस के बाद पादरी जालंधर से फरार होकर दिल्ली पहुंच गए थे और वहां से लंदन भागने की योजना बना रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

तत्कालीन SHO पवन कुमार ने बताया था कि, “पादरी ने पीड़िता के साथ पहले यौन शोषण किया, फिर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।”

चमत्कार के नाम पर लोगों को करता था गुमराह

बजिंदर सिंह जालंधर के ताजपुर में बड़े स्तर पर सत्संग का आयोजन करता था। उसके कार्यक्रमों में बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल होती थीं।

उसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें वह मरे हुए लोगों को जिंदा करने और कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने के झूठे दावे करता था।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पंजाब पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी, तो आरोपी से फिर पूछताछ की जाएगी और पीड़िता की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़ें: Who is Brijesh Singh Gangster: उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया डॉन! कैसे एक होनहार छात्र बना बृजेश सिंह गैंगस्टर?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds