Himani Narwal Murder Case: कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड मे आया अपडेट! आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में नए खुलासे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 मार्च 2025, 05:30 AM Updated: 03 मार्च 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Himani Narwal Murder Case: कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद उनके शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सचिन के रूप में हुई है। आरोपी हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिमानी की हत्या उनके ही घर में की गई थी और जिस सूटकेस में उनका शव मिला, वह भी उनके घर का ही था।

और पढ़ें: Haryana News: बाल नोचे…थप्‍पड़ मारे… दांतों से काटा, प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने मां के साथ की दरिंदगी की हदें पार 

पुलिस जांच में क्या सामने आया? (Himani Narwal Murder Case)

इस हत्याकांड की जांच कर रही CIA-2 टीम ने आरोपी सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हिमानी नरवाल को पहले से जानता था और उनके बीच करीबी संबंध थे। हिमानी का मोबाइल फोन भी आरोपी के पास से बरामद किया गया है, जिससे इस मामले में और सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Himani Narwal Murder Case
source: google

आरोपी ने किया चौंकाने वाला दावा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह हिमानी नरवाल के साथ रिश्ते में था और उन्होंने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। आरोपी के मुताबिक, हिमानी ने उससे लाखों रुपये भी ऐंठे थे। हालांकि, पुलिस अभी इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है।

रोहतक के सांपला थाना प्रभारी (SHO) बिजेंद्र सिंह ने कहा, “हम आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इस मामले से जुड़ी अहम जानकारियां साझा करेंगे।”

कौन थीं हिमानी नरवाल?

हिमानी नरवाल पिछले दस वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी हुई थीं। वह पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं और भारत जोड़ो यात्रा का भी हिस्सा रह चुकी थीं। इस यात्रा के दौरान वह रोहतक से लेकर श्रीनगर तक गई थीं। हिमानी की राहुल गांधी के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, जिससे वह पार्टी में एक जानी-पहचानी शख्सियत बन गई थीं।

Himani Narwal Murder Case
source: Google

परिवार ने मांगा न्याय

हिमानी के परिवार ने इस हत्या को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनके भाई जतिन नरवाल ने कहा, “हमारी बहन के साथ जो हुआ, वह बेहद दर्दनाक है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन हमें अभी तक पूरी जानकारी नहीं दी गई है। हम चाहते हैं कि इस मामले की गहराई से जांच हो और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।”

हिमानी की मां ने भी इस हत्याकांड को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि हत्या किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने ही की है। यह कोई पार्टी का सदस्य, कॉलेज का कोई दोस्त या फिर परिवार का ही कोई व्यक्ति हो सकता है। मुझे लगता है कि मेरी बेटी ने किसी गलत हरकत का विरोध किया होगा, जिसके कारण यह घटना हुई। मैं दोषी के लिए मृत्युदंड चाहती हूं।”

सरकार और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

परिवार ने इस पूरे मामले पर सरकार और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। हिमानी की मां ने कहा कि अब तक किसी भी सरकारी अधिकारी ने परिवार से संपर्क नहीं किया है, जिससे उन्हें बेहद निराशा हुई है।

और पढ़ें: Who is Brijesh Singh Gangster: उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया डॉन! कैसे एक होनहार छात्र बना बृजेश सिंह गैंगस्टर?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds