Trending

Sadhvi Harsha Richhariya: महाकुंभ 2025 में वायरल सुंदरी साध्वी का सच आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रही है जोरों से चर्चा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 Jan 2025, 12:00 AM | Updated: 14 Jan 2025, 12:00 AM

Sadhvi Harsha Richhariya: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत कड़ाके की ठंड के बीच हो चुकी है। पहले ही दिन करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। 26 फरवरी तक चलने वाले इस दिव्य आयोजन में श्रद्धालुओं और साधु-संतों का तांता लगा हुआ है। लेकिन इस बार चर्चा का केंद्र एक साध्वी बनी हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। महाकुंभ में उनकी मौजूदगी ने न केवल श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा है, बल्कि महाकुंभ को एक नई चर्चा का विषय भी बना दिया है। हालांकि, उनके साध्वी बनने की प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं।

और पढ़ें: Maha Kumbh 2025 Prayagraj: महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज तैयार, जानें इसके ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की कहानी

कौन हैं ये वायरल साध्वी? (Sadhvi Harsha Richhariya)

वायरल तस्वीरों और वीडियो में दिख रही महिला को सोशल मीडिया पर महाकुंभ की “सबसे सुंदर साध्वी” बताया जा रहा है। लेकिन जल्द ही यह दावा सामने आया कि ये साध्वी वास्तव में एंकर और फिटनेस ब्लॉगर हर्षा रिछारिया हैं। इंटरनेट पर कई यूजर्स ने उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इस बात को साबित करने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर क्या हो रही चर्चा?

इंस्टाग्राम और ट्विटर (अब एक्स) पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि हर्षा रिछारिया ने साध्वी का भेष धारण कर महाकुंभ में प्रसिद्धि पाने की कोशिश की है। कुछ यूजर्स ने उनके पिछले इवेंट्स की तस्वीरें शेयर की हैं।

‘बलिया वाले 2.0’ नामक हैंडल ने लिखा, “महाकुंभ में साध्वी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। क्या इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह किया गया है?”

प्रियांशु कुमार ने लिखा, “यह महिला पहले एंकर थीं और इवेंट्स होस्ट करती थीं। अब ये साध्वी कैसे बन गईं?”

एक अन्य पोस्ट में लिखा गया कि हर्षा ने हाल ही में बैंकॉक में एक डेस्टिनेशन वेडिंग इवेंट होस्ट किया था।

सजग टीम की पड़ताल

नवभारत टाइम्स की एक खबर में सजग टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन दावों की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल शुरू की।

इंस्टाग्राम अकाउंट का विश्लेषण

‘host harsha’ नाम से उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पोस्ट मिले। इन पोस्ट में हर्षा ने साध्वी जीवन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ जुड़े कुछ वीडियो उनके साध्वी जीवन से मेल नहीं खाते।

वायरल वीडियो की सच्चाई

वायरल वीडियो, जिसे साध्वी भेषधारी हर्षा का बताया जा रहा है, दरअसल 3 मार्च 2023 को दुबई में आयोजित एक इवेंट का है।

डेस्टिनेशन वेडिंग का दावा

हर्षा ने नवंबर 2024 में बैंकॉक के हुआ हिन शहर में एक डेस्टिनेशन वेडिंग शो होस्ट किया था। यह दावा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिले पोस्टर और स्टोरी से सत्यापित हुआ।

क्या है साध्वी बनने की कहानी?

महाकुंभ में पहुंचे एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में हर्षा ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले साध्वी जीवन अपनाया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी पूर्व की गतिविधियों को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या उनका साध्वी बनने का दावा वास्तविक है।

और पढें: Maha Kumbh 2025: गंगा तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 45 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीदों के साथ शुरू हुआ महाकुंभ

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds