Trending

5 मिनट में 200 करोड़ कमाने वाले नवींद्र सिंह सराओ की कहानी, जानिए कैसे हिला दिया अमेरिकी शेयर बाजार को

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Dec 2024, 12:00 AM | Updated: 02 Dec 2024, 12:00 AM

Who is Navinder Singh Sarao: शेयर बाजार में पैसा कमाने का सपना तो हर कोई देखता है, लेकिन हर किसी को इसकी सही समझ नहीं होती। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जिसे शेयर बाजार की इतनी अच्छी समझ थी कि उसने महज 5 मिनट में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने अमेरिकी शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया। मई 2010 में इस शख्स ने अपने ट्रेडिंग स्कैम से 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, लेकिन उसकी यह सफलता विवादों में आ गई। हम बात कर रहे हैं नवींद्र सिंह सराओ की। आइए जानते हैं भारतीय मूल के इस ट्रेडर की कहानी।

और पढ़ें: सीरिया में फिर से छिड़ा युद्ध, मुस्लिम देश पर बरसा पुतिन का कहर, जानें क्या है वजह

कौन हैं नवींद्र सिंह सराओ? (Who is Navinder Singh Sarao)

वेस्ट लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के ट्रेडर नवींद्र सिंह सराओ शेयर बाजार में अपनी अनोखी रणनीति के लिए कुख्यात हुए। 2010 में उन्होंने अमेरिकी शेयर बाजार (2010 US Stock Market Crash) में स्पूफिंग तकनीक का इस्तेमाल कर बड़ा स्कैम किया, जिसकी वजह से बाजार फ्लैश क्रैश का शिकार हो गया। उनके इस कदम ने उन्हें चंद मिनटों में करोड़पति तो बना दिया, लेकिन उनके इस खेल ने उन्हें कानूनी पचड़ों में भी डाल दिया।

Who is Navinder Singh Sarao, US Stock Market
Source: Google

स्पूफिंग क्या है?

स्पूफिंग (what is spoofing) एक अवैध तकनीक है, जिसमें शेयर बाजार में फर्जी खरीद और बिक्री के ऑर्डर दिए जाते हैं। व्यापारी जानबूझकर ऐसे ऑर्डर देता है, जिन्हें अंतिम समय में रद्द कर दिया जाता है। इसका उद्देश्य बाजार को गुमराह करना और दूसरों को भ्रमित करके लाभ उठाना होता है। अमेरिका में यह पूरी तरह से अवैध है और इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है।

सराओ ने शेयर बाजार को कैसे क्रैश किया?

सराओ ने अपने बनाए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके अमेरिकी हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडर्स (American high-frequency traders) को निशाना बनाया उसने कई स्तरों पर बड़े सेल ऑर्डर दिए, लेकिन उन्हें कभी निष्पादित नहीं किया। जैसे ही ऑर्डर बाजार को प्रभावित करने वाले सौदे के चरण में पहुंचे, सराओ ने उन्हें रद्द कर दिया। इससे एक चेन रिएक्शन हुआ और अमेरिकी शेयर बाजार में सिर्फ 5 मिनट में 1000 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई। इस क्रैश के कारण बाजार को 800 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।  हालांकि, बाजार में तेजी से उछाल आया, लेकिन इस दौरान सराओ ने अपने फ्यूचर्स पोजीशन से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया।

Who is Navinder Singh Sarao, US Stock Market
Source: Google

सराओ पर धोखाधड़ी के आरोप

सराओ की इस हरकत ने उसे कानूनी मुसीबत में डाल दिया। 2015 में, अमेरिकी अधिकारियों ने उसे स्पूफिंग और धोखाधड़ी सहित 22 अलग-अलग आरोपों में दोषी ठहराया। अगर वह दोषी पाया जाता, तो उसे 380 साल की सजा हो सकती थी। हालांकि, उसने अमेरिकी सरकार की मदद करने की पेशकश की और इस तरह उसकी सजा कम कर दी गई।

और पढ़ें:  मुंबई से मैनचेस्टर जाने वाली फ्लाइट के यात्री कुवैत एयरपोर्ट पर 14 घंटे से ज्यादा समय से फंसे, परेशान यात्री ने सुनाई आपबीती

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds