तलाक की खबरों के बीच बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे अभिषेक-ऐश्वर्या; मणिरत्नम करेंगे डायरेक्ट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Nov 2024, 12:00 AM | Updated: 07 Nov 2024, 12:00 AM

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan New Movie: बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध और पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. दोनों ने न केवल अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि उनकी शादी और परिवार भी मीडिया की ध्यान का केन्द्र बने रहे हैं. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 2007 में शादी की थी और शादी के 4 साल बाद दोनों बेटी आराध्या के माता-पिता बने थे. लेकिन काफी समय से ऐश्वर्या और अभिषेक अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच दोनों को लेकर नई खबर सामने आई है कहा जा रहा है कि दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. वही कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दोनों के रिश्तों में खटास आ चुकी है और दोनों जल्द ही एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं.

क्या है पूरा मामला जानें

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी. वही अब कुछ समय से दोनों को लेकर खबर सामने आ रही कि दोनों के रिश्ते बीच अनबन चल रही हैं. दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. हालांकि, इन खबरों को लेकर बच्चन परिवार या ऐश्वर्या की ओर से कभी कोई बयान सामने नहीं आया. लेकिन दोनों के तलाक की अफवाहों के बीच एक खबर दोनों के फैंस का खूब ध्यान खींच रही है. हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या ये खबर सच है? क्या सच में ऐसा कुछ होने वाला है?

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों मणिरत्नम की एक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं. अब इस बात में कितनी सच्चाई ये वक़्त ही बताएगा लेकिन दोनों को लेकर इस बात ने फैन्स का ध्यान खींचा हैं.

मणिरत्नम की फिल्म में साथ करेंगे काम?

ऐसा माना जा रहा है कि बॉलीवुड फिल्म प्रोडूसर मणिरत्नम एक नई हिंदी फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक साथ नजर आ सकते हैं. हालांकि, शादी से पहले दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से एक 2007 मे आई ‘गुरु’ भी थी और इस फिल्म को भी मणिरत्नम ने ही डायरेक्ट किया था. वहीं, दोनों के एक बार फिर साथ काम करने की खबरों को लेकर कपल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. ‘गुरु’ में दोनों ऐश्वर्या और अभिषेक की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था.

आगे पढ़े : क्या होता सैन्य बेस जानें भारत के बाद किस देश के पास हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा मिलिट्री बेस.

ऐश्वर्या-अभिषेक संग तीसरी फिल्म बनाने जा रहे मणिरत्नम

इसी के बाच मणिरत्नम ने दोनों ‘रावण’ फिल्म में कास्ट किया था, लेकिन वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास चल नहीं पाई. टाइम्स नाउ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म निर्माता को अब आखिरकार एक ऐसी दिलचस्प कहानी मिली है, जिसमें वे एक बार फिर ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ कास्ट कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो कपल के साथ मणिरत्नम की ये तीसरी फिल्म होगी. वहीं, ऐश्वर्या राय को पिछले साल मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: I’ में देखा गया था, जिसका पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था.

आगे पढ़े : किन्नर अखाड़े का इंटरनेशनल लेवल पर होगा विस्तार, जानें  महाकुंभ में किन्नरों की भूमिका.

वर्कफ्रंट पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय 

अगर कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अभिषेक बच्चन फिल्म घुमर में नज़र आयें थे. वही जल्द ही वो अब फिल्म किंग और फिल्म बिग हैप्पी में नजर आने वाले हैं. इसके अलवा ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या ने हाल ही में मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता हैं. इसके अलवा उनकी पाइप लाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds