कैसे मिलें कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय से: जानें उनकी कथा, स्थान, और संपर्क जानकारी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 27 Oct 2024, 12:00 AM

प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय (Famous narrator Indresh Upadhyay) ने अपनी मधुर वाणी और श्रीमद्भागवत कथा (Shrimad Bhagwat Katha) सुनाकर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। उनके भक्त और श्रोता उनके प्रवचनों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि उनकी कथाएँ गहरे धार्मिक और जीवन उपयोगी संदेशों से भरी होती हैं। अगर आप भी इंद्रेश उपाध्याय से मिलने की सोच रहे हैं, तो यहां कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है जो आपकी मदद कर सकती है।

और पढ़ें: अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से कैसे मिलें, जानिए उनसे संपर्क करने का तरीका

कथा स्थान और कार्यक्रम की जानकारी- How to Meet Indresh Upadhyay

इंद्रेश उपाध्याय अपने प्रवचनों के लिए वाराणसी, प्रयागराज, वृंदावन और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करते हैं। अक्सर, उनकी कथा के लिए स्थान स्थानीय मंदिर, सामुदायिक केंद्र या बड़े सांस्कृतिक हॉल होते हैं। उनकी कथा का शेड्यूल और स्थान उनके आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर साझा किया जाता है, ताकि श्रोता पहले से योजना बना सकें। अगर आप उनके सोशल मीडिया से जुड़े हैं, तो आपको हर दिन उनके पोस्ट के जरिए जानकारी मिलती रहती है कि इंद्रेश जी का अगला कार्यक्रम कहाँ होने वाला है। उस जानकारी के अनुसार, आप उनसे मिलने की योजना बना सकते हैं।

कहां और कैसे पंजीकरण करें

इंद्रेश उपाध्याय की कथा में भाग लेने के लिए प्रायः आयोजकों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाती है। आप उनके आधिकारिक वेबसाइट या फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पंजीकरण लिंक प्राप्त कर सकते हैं। कई बार आयोजक सीमित सीटों की व्यवस्था रखते हैं, इसलिए समय पर पंजीकरण करना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के तरीके

इंद्रेश उपाध्याय से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए आप उनकी कथा के बाद आयोजित विशेष सत्रों का हिस्सा बन सकते हैं। आप वृंदावन में उनके घर जाकर भी उनकी कथा सुनने का आनंद ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको पहले उनके प्रबंधकों से संपर्क कर अपॉइंटमेंट लेनी होगी। दरअसल, Ananya Life to Explore नाम के यूट्यूब पर इस आयोजन की जानकारी शेयर की गई है। वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक इंद्रेश जी का घर वृंदावन में प्रेम मंदिर की दिशा में स्थित इस्कॉन मंदिर से 1 किलोमीटर आगे दाहिने हाथ की तरफ होगा।

उनके घर के बाहर उनके नाम का बोर्ड भी लगा हुआ है। इस तरह आप उनके घर पहुंच सकते हैं। उनके घर में उनकी साधना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच शुरू होती है। अगर आप उनकी कथा सुनना चाहते हैं तो दोपहर 2 बजे उनके घर पहुंच सकते हैं। हालांकि आप बिना अपॉइंटमेंट के उनसे नहीं मिल सकते।

अपॉइंटमेंट कैसे लें?

कई बार 1000 की संख्या में उनके अनुयायी दूर-दूर से उनके घर पर उनकी कथा सुनने आते हैं, इसलिए बेहतर प्रबंधन के लिए आपको उनकी कथा के लिए अपॉइंटमेंट लेना होगा। इसके लिए आप उनके सहयोगियों या प्रबंधकों से संपर्क कर सकते हैं, जो आपकी और इंद्रेश जी की मीटिंग की व्यवस्था करने में मदद करते हैं। उनके सहयोगी आपको एक तारीख देते हैं और इस तारीख के अनुसार आपको उनके घर आकर उनकी कथा सुनने की अनुमति होती है। हालाँकि, उनकी कथा में शामिल होने के लिए कोई पैसा या शुल्क नहीं लिया जाता है।

संपर्क जानकारी और सावधानियां

इंद्रेश उपाध्याय से मिलने या उनके कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए ध्यान रखें कि उनके संपर्क सूत्र या ईमेल केवल उनके आधिकारिक पेज पर ही होते हैं। अनधिकृत माध्यमों से संपर्क न करें, और हमेशा केवल सत्यापित संपर्क सूत्र का ही उपयोग करें। वहीं इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार आप इंद्रेश उपाध्याय के बारे में अधिक जानकारी के लिए 7060103330 या 7060113330 पर कॉल (Narrator Indresh Upadhyay Contact Number) कर सकते हैं।

पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी आगामी कथा 2024-25

इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार आगामी माह में पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी की कथा होने वाली है। उनकी श्रीमद्भागवत कथा 4 नवंबर 2024 को रायपुर में होने जा रही है, जिसके बाद 14 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक बिसौली, बंदायू, उत्तर प्रदेश में श्रीमद्भागवत कथा होने जा रही है।

और पढ़ें: फ्यूंला नारायण में भगवान विष्णु के मस्तिष्क पर क्यों लगाया जाता है मक्खन, जानें क्या है पीछे का कारण

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds