World Radiography Day : रेडियोग्राफी के बारे मे जानें कुछ जरूरी बातें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Nov 2023, 12:00 AM | Updated: 01 Nov 2023, 12:00 AM

World Radiography Day details in Hindi – विश्व रेडियोग्राफी दिवस : हर साल 8 नवंबर को विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है, इस दिन 1895 में विल्हेम रोएंटजेन द्वारा एक्स-रे की खोज की गयी थी। इस दिन को डब्ल्यूआरडी को डायग्नोस्टिक इमेजिंग और विकिरण चिकित्सा के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप मे मनाया जाता है।

विश्व रेडियोग्राफी दिवस उन लोगों के लिए भी मनाया जाता है जो पहले से ही रेडियोलॉजी एमआरआई और रेडियोलॉजिक टेक्नोलॉजिस्ट, सोनोग्राफर, रेडिएशन थेरेपिस्ट, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट आदि के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। डब्ल्यूआरडी के साथ काम करने वालों को सम्मानित करने और हर साल हजारों लोगों की जान बचाने का भी एक अवसर है। इस साल इस दिवस पर लोगो को इसकी जानकारी देने के लिए आज हम ये लेख लिख रहे है जिससे लोगो को विकिरण चिकित्सा के प्रति जागरूक किया जा सकते।

और पढ़ें : National Cancer Awareness Day : कैंसर से बचाव के लिए जाने कुछ जरूरी बातें

विश्व रेडियोग्राफी दिवस का महत्व

World Radiography Day Details – विश्व रेडियोग्राफी दिवस हर साल 8 नवंबर को मनाई जाती है, क्यों कि 1895 में एक्स-रे की खोज की गयी थी , इसीलिए इस दिन विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाई जाती है। और इसका उपयोग रेडियोग्राफिक इमेजिंग और थेरेपी के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए के लिए भी किया जाता है। रेडियोग्राफिक इमेजिंग रोगियों के निदान और उपचार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके साथ साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि विकिरण स्तर को न्यूनतम उपयोग हो ताकि यह रोगियों को नुकसान पहुंचाने के बजाय उनके स्वास्थ्य में सुधार करे। इसकी जागरूकता के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।

विश्व रेडियोग्राफी दिवस के दिन क्या करना चाहिए

विश्व रेडियोग्राफी दिवस को हर साल विश्व भर के रेडियोग्राफर संघों और समाजों द्वारा मनाया जाता है। इस दिवस को रेडियोलॉजी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट द्वारा स्वास्थ्य सेवा को लोगो तक पहुंचने के लिए मनाया जाता है। इस दिन हमे रेडियोलॉजी और रेडियोलॉजिस्टों के बारे मे जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। इन लोगों ने रेडियोलॉजी को नई पहचान दी है। बेसक यह हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचते हो। लेकिन इसने हमारे चिकित्सा को नया रूप प्रदान किया है। इस दिवस को हमे अपने डॉक्टर के पास जाना और पूरे शरीर की जांच करनी चाहिए। और इसके लाभों के बारे में जानकारी फैलाने और जागरूकता फैलाने में मदद करनी चाहिए।

और पढ़ें : Bhupen Hazarika : महान गीतकार की पुण्यतिथि पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ खास बातें

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds