ये हैं वो 10 देश जहां जनता को नहीं देना पड़ता कोई टैक्स… फिर जानिए कैसे चलती है अर्थव्यवस्था?

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय आम बजट (Union Budget) पेश कर रही हैं। करदाता यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सरकार बजट में कर छूट (Tax Benefits) के बारे में क्या घोषणा करेगी। इस बीच, खबरों में उन देशों की चर्चा हो रही है जो अपने लोगों से कभी कर नहीं वसूलते। अब सवाल यह है कि बिना कर के किसी देश की अर्थव्यवस्था कैसे चलती है। तो आइए इस लेख में इस सवाल का जवाब देते हैं।

और पढ़ें: Union Budget 2024: वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान, जानिए मिडिल क्लास के लिए क्या होने वाला है खास

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

UAE एक ऐसा देश है जहां कच्चे तेल का व्यापार होता है और इसकी आर्थिक स्थिति इसी पर निर्भर करती है। UAE Economy तेल और टूरिज्म की वजह से इतनी मजबूत हो चुकी है कि यहां के नागरिकों को टैक्स नहीं देना पड़ता।

द बहमास (The Bahamas)

पर्यटकों के लिए स्वर्ग कहे जाने वाला बहामास भी टैक्स-फ्री देशों की सूची में शामिल है। इस देश की खास बात यह है कि यहां रहने वाले नागरिकों को आयकर नहीं देना पड़ता है। पश्चिमी गोलार्ध में स्थित इस देश में लोग टैक्स की चिंता किए बिना आराम से रहते हैं।

 tax free countries
Source: Google

कुवैत (Kuwait)

कुवैत भी कर-मुक्त देशों की सूची में शामिल है। यहां कोई व्यक्तिगत आयकर नहीं है। पूरी तरह से तेल आय पर आधारित इस देश की अर्थव्यवस्था जनता से एक रुपया भी कर वसूले बिना चलती है।

बहरीन (Bahrain)

दुबई की तरह बहरीन की सरकार भी प्रत्यक्ष करों के बजाय मुख्य रूप से अप्रत्यक्ष करों और अन्य शुल्कों पर निर्भर रहती है। माना जाता है कि यह तरीका देश के छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स के लिए काफी मुफीद साबित होता है और इससे अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है। जिससे जनता से कोई टैक्स नहीं वसूला जाता।

ओमान (Oman)

ओमान के जो नागरिक हैं, उन्हें इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। इसकी वजह ओमान का मजबूत ऑयल और गैस सेक्टर माना जाता है।

मालदीव (Maldives)

समुद्र किनारे बसा मालदीव सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। मालदीव में भी नागरिकों को आयकर नहीं देना पड़ता है।

 tax free countries
source: Google

ब्रुनेई (Brunei)

इस्लामिक किंगडम ऑफ ब्रुनेई, जिसके पास तेल भंडार है, दुनिया के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में स्थित है। यहां के लोगों को किसी भी तरह का आयकर नहीं देना पड़ता है।

केमैन आइलैंड्स (Cayman Islands)

केमैन आइलैंड्स देश उत्तर अमेरिका महाद्वीप में कैरेबियन क्षेत्र में पड़ता है। यह पर्यटकों के लिए भी आकर्षक जगह है और काफी लोग यहां छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं। सबसे खास बात है कि इस देश में किसी को भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है।

मोनाको (Monaco)

यूरोप का मोनाको देश काफी छोटा है। इसके बावजूद भी यहां के नागरिकों से कभी भी इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता है।

सोमालिया (Somalia)

अफ्रीकी देश सोमालिया में खराब हालात के कारण कोई टैक्स सिस्टम नहीं है। इस वजह से यहां कोई टैक्स नहीं देना पड़ता।

और पढ़ें: कनाडा से पंजाब क्यों लौटना चाहते हैं भारतीय छात्र? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds