महिला ने किया टैक्सी ड्राइवर का यौन शोषण, शारीरिक सम्बन्ध के लिए दिया पैसे का ऑफर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 31 Aug 2022, 12:00 AM

महिला ने किया टैक्सी ड्राइवर का यौन शोषण

अक्सर आपने ऐसी ख़बरों के बारे में सुना होगा जब कोई पुरुष किसी महिला के साथ यौन शोषण की वारदात को अंजाम देता है लेकिन बदलते माहौल में महिलाएं भी इन सब मामलों में अब पुरुषों से पीछे नहीं रहीं। एक महिला ने पुरुष टैक्सी ड्राइवर का यौन शोषण किया जिसके बाद अदालत ने महिला को दोषी ठहराया है। हालांकि सुनवाई के दौरान अदालत ने अभी सजा का ऐलान नहीं किया है। अदालत में यह भी कहा गया है कि महिला ने टैक्सी ड्राइवर को शारीरिक सम्बन्ध के लिए भी कहा था। सुनवाई के लिए टोरी को स्थानीय अदालत में भी पेश किया गया था।

कौन है ये महिला ?

महिला का नाम आइरीन टोरी है और वह स्कॉटलैंड की रहने वाली हैं। इससे पहले भी टोरी पर सेक्सुअल असाल्ट का मामला दर्ज है। 2 साल पहले टोरी ने एक कंडक्टर का यौन शोषण करने की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें बस से उतार दिया गया था। बताया जाता है की उस समय टोरी नशे में थीं। पुरुष टैक्सी ड्राइवर के साथ यौन शोषण की यह वारदात मई 2020 की है। जब टोरी टैक्सी से अपने घर जा रही थी और अचानक से वह बैक सीट से उठ कर ड्राइवर के बगल में आ गई। पहले उसने ड्राइवर को शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए कहा और साथ ही टैक्सी में उसने आपत्तिजनक हरकत शुरू कर दी। इससे पहले उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को पैसे ऑफर किये थे। प्रोस्क्यूटर लोरा अपोस्टोलोवा ने अदालत को बताया कि टोरी पहले टैक्सी ड्राइवर से सवाल करने लगी। उसने ड्राइवर से उसके व्यक्तिगत जीवन के बारे में पूछना शुरू किया। टोरी ने ड्राइवर से पूछा की क्या वह शादीशुदा हैं और क्या वह अपनी पत्नी को धोखा दे सकता है। उसके बाद टोरी गाड़ी के फ्रंट सीट पर आ गई जिस कारण ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी जिसके बाद टोरी ने ड्राइवर के साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। टोरी ने अपने अपराध को कबूल किया है और यह भी माना है की उन्होंने ड्राइवर को शारीरिक संबंध के लिए पैसे ऑफर किए थे और जबरदस्ती भी की थी। 42 वर्षीय टोरी अदालत की नजर में पहले से हीं एक सेक्स ऑफेंडर हैं। उनपर 2019 में भी कंडक्टर के साथ शराब पीकर यौन शोषण करने का आरोप लगा हुआ है। टोरी के खिलाफ सारी कार्यवाही पुलिस के सामने नैकेड सेक्स एक्ट के बाद की गई थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds