दिल्ली: परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर पति को उतारा मौत के घाट, गुनाह कबूलते हुए किया बड़ा खुलासा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 मई 2022, 05:30 AM Updated: 16 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन अलग-अलग वारदातों के मामले सामने आते रहते है। जिसमें चोरी, डकैती, लूटपाट, अपहरण, रेप जैसे मामले शामिल होती है। दिल्ली से हत्या का एक और मामला इस बार कालकाजी से सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को ही मौत के जान से मार दिया।   

जी हां, दिल्ली के कालकाजी में एक पत्नी ने अपने पति की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, 32 साल की युवती स्वर्नाली घोष और 35 साल के युवक मोहनपाल उर्फ शांतुन ने मिलकर मृतक अर्जुन घोष को मौत के घाट उतारा। 

घटना के बाद पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की, तो उन्हें पत्नी स्वर्नाली घोष पर शक हुआ। मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पत्नी स्वर्नाली ने बताया कि उसने अपने प्रेमी मोहनलाल के साथ मिलकर पति की हत्या की। इसके बाद दोनों पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भागने की ताक में थे। लेकिन पुलिस ने आरोपी मोहनलाल को साकेत मॉल के पास धर दबोचा। 

बता दें कि आरोपी स्वर्नाली ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका पति अर्जुन घोष उसे मारता-पीटता था। जिससे वो परेशान आ चुकी थी। तभी तकरीबन 2 साल पहले स्वर्नाली की मुलाकात प्रेमी मोहनलाल से हुई। दोनों में बातचीत के दौरान नज़दीकियां बढ़ी और दोनों का अफेयर काफी आगे बढ़ गया। इसके बाद दोनों ने एक होने के लिए अर्जुन की हत्या का प्लान बनाया और गला रेतकर हत्या को अंजाम दिया। हत्या के बाद मोहनलाल ने खून से सने हुए चाकू और कपड़े को नाली में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds