स्कूल में सारा अली खान से क्यों डरती थीं अनन्या पांडे, उन्हें देख बदल लेती थीं रास्ता

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 नवम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 01 नवम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और अनन्या पांडे आज किसी पहचान नहीं है. दोनों ही एक्ट्रेस अपनी कमाल की एक्टिंग करती है. दोनों की दोस्ती बेजोड़ हैं, दरअसल सारा अली खान और अनन्य पांडे एक ही स्कूल में पढ़ाई की है. दोनों एक्ट्रेस की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी स्कूल से हुई है. लेकिन क्या आप जानते है क्या आप जानते है कि स्कूल में सारा से अनन्य डरती थी. अगर नहीं तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं.

क्यों डरती थी डरती थीं अनन्या पांडे

इन दिनों सोशल मीडिया पर अनन्या का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है जिसमे वो अपनी लाइफ से जुड़े किस्सों को बता रही हैं. दरअसल अनन्या पांडे ने अपनी फिल्म ‘कंट्रोल’ के प्रमोशन के दौरान के इंटरव्यू में एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने साथ अपने स्कूल के दिनों को याद किया और बताया कि वो कैसे स्कूल के दिनों में सारा अली खान से डरती थीं. क्योंकि सारा उन्हें ‘ए गर्ल’ कहकर बुलाया करती थीं, जो अनन्या को अजीब लगता था. जिसकी वजह से उन्होंने अपना रास्ता ही बदल लिया करती थी. दरअसल दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़ती थी.

आगे बात करते हुए अनन्या ने बताया कि स्कूल टाइम में सारा थोड़ी मुँहफट टाइप की थी,  और मुझे उनके बोल्ड नेचर से डर लगता था. वो आज भी ऐसी ही हैं, लेकिन उस वक्त बहुत ज्यादा हुआ करती थीं. इसलिए शायद उनसे थोड़ा डर बना रहता था. अनन्या ने बताया, ‘सारा उनसे लगभग तीन साल बड़ी थीं. अनन्या ने बताया, ‘अगर सारा एक सीढ़ी से नीचे उतर रही होती, तो मैं दूसरी सीढ़ी से उतरती थी’. इंटरव्यू के दौरान जब अनन्या से पूछा गया कि क्या सारा ने कभी उनके साथ रैगिंग की थी? इसके जवाब में अनन्या ने कहा, ‘नहीं, ऐसा नहीं था.

आगे पढ़े : पंजाब में सिख समुदाय के लोगों ने मुसलमानों के लिए बनाई मस्जिद, भाईचारे की बना मिसाल.

सारा को नहीं पता अनन्या का नाम

अनन्या ने बताया दरअसल सारा को मेरा नाम नहीं पता था और वो ये भी नहीं जानती थीं कि मैं कौन हूं’. अनन्या ने ये भी बताया कि दोनों ने एक बार स्कूल में एक ड्रामा में साथ काम किया था. क्योंकि, सारा को उनका नाम नहीं पता था, इसलिए वो उन्हें ‘ए गर्ल’ कहकर बुलाती थीं. अनन्या ने बताया कि शायद उन्होंने स्कूल में एक नाटक साथ में किया था. उन्होंने बताया कि ड्रामा में सारा ने मुख्य किरदार निभाया था, जबकि उन्होंने उनका छाता या कोई और सामान पकड़ रखा था. अनन्या ने बताया कि वे वे हमेशा उन्हें ‘ए गर्ल’ कहकर ही बुलाती थीं. उन्हें ये भी नहीं पता था कि उनका नाम भी ‘ए’ से ही शुरू होता है.

इसलिए वे उन्हें इसी तरह बुलाती थी. अनन्या ने हंसते हुए कहा कि उस समय उन्हें ये थोड़ा अजीब लगता था, लेकिन अब इसे याद कर के मजा आता है. अनन्या ने बताया कि जब वे सारा को बताती है कि वो उन्हें ‘ए गर्ल’ कह बुलाती थीं या वो उन्हें देखकर अपना रास्ता बदल लेती थी तो सारा बस एक ही बात कहती हैं, ‘क्या बकवास है!’. हालांकि, इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन चुके हैं. कई मौकों पर साथ नजर आते हैं. इसके अलवा अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करे तो अनन्या को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर CTRL में देखा गया था, जबकि सारा अपने अगले अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर रही हैं.

आगे पढ़े: पद्मश्री रामचंद्र मांझी: भोजपुरी लोक नाट्य ‘नौटंकी’ का अनमोल सितारा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds