US Attacks Venezuela: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद बाजारों में हलचल, सोना-चांदी और शेयर बाजार पर क्या पड़ेगा असर?

Nandani | Nedrick News Published: 05 जनवरी 2026, 04:19 PM Updated: 05 जनवरी 2026, 04:19 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

US Attacks Venezuela: दुनिया की राजनीति में शनिवार को उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला किया। इस कार्रवाई की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ के जरिए दी। ट्रंप ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया है। इस बयान के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ गया है और इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी दिखने लगा है।

और पढ़ें: Trump Warns India: भारत पर फिर बदला डोनाल्ड ट्रंप का रुख, रूसी तेल को लेकर टैरिफ बढ़ाने की नई धमकी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान (US Attacks Venezuela)

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़ा और सफल सैन्य अभियान चलाया है। मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया है। बाकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।”

ट्रंप के इस पोस्ट के बाद दुनिया भर में हलचल मच गई और कई देशों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

वैश्विक बाजारों पर दिखने लगा असर

अमेरिका-वेनेजुएला तनाव का असर सबसे पहले कमोडिटी मार्केट पर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोमवार को क्रूड ऑयल, सोना और चांदी की कीमतों में गैप-अप ओपनिंग देखने को मिल सकती है। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था बहुत बड़ी नहीं है, इसलिए इस टकराव का भारतीय शेयर बाजार पर कोई बड़ा नकारात्मक असर पड़ने की संभावना कम है।

कमोडिटी बाजार में क्यों बढ़ेगा उछाल?

या वेल्थ (Ya Wealth) के डायरेक्टर अनुज गुप्ता के मुताबिक, अमेरिका की इस कार्रवाई से क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ेगा, जिससे अनिश्चितता का माहौल बनेगा। इसी वजह से सोना, चांदी, तांबा, कच्चा तेल और अन्य एनर्जी कमोडिटीज में तेजी देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि कॉमेक्स (COMEX) पर सोने की कीमत पहले ही 4,345.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई है और यह 4,380 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। वहीं चांदी की कीमतें 75 से 78 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकती हैं।

भारत में सोना-चांदी और कच्चा तेल कितने तक जा सकता है

अनुज गुप्ता के अनुसार, एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है, जबकि चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो के स्तर को छू सकती है। वहीं कच्चे तेल की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 62 से 65 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। एमसीएक्स पर क्रूड ऑयल के दाम 5,200 से 5,300 रुपये प्रति बैरल तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

चांदी की सप्लाई पर संकट की आशंका

बसव कैपिटल (Basav Capital) के को-फाउंडर संदीप पांडे ने बताया कि अमेरिका-वेनेजुएला संकट का असर समुद्री रास्तों पर पड़ सकता है। खासतौर पर वे रूट प्रभावित हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल पेरू और चाड जैसे देश चांदी के निर्यात के लिए करते हैं। ये दोनों देश दुनिया के बड़े सिल्वर एक्सपोर्टर्स हैं। ऐसे में सप्लाई पर असर पड़ने से चांदी की कीमतों में तेजी आ सकती है। इसी वजह से सोने में भी सुरक्षित निवेश के तौर पर खरीद बढ़ने की उम्मीद है।

भारतीय शेयर बाजार पर क्या होगा असर?

भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल हालात स्थिर बने रह सकते हैं। संदीप पांडे के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने से ऑयल सेक्टर के शेयरों पर थोड़ी दबाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि यह असर ज्यादा समय तक रहने वाला नहीं होगा और तेल कंपनियों के शेयर जल्द ही रिकवरी दिखा सकते हैं।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात में निवेशकों को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। भू-राजनीतिक तनाव से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है, लेकिन इसका असर सीमित रहने की उम्मीद है। निवेश से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी बताया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से है। इसमें दिए गए विचार और अनुमान बाजार विशेषज्ञों के निजी हैं। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

और पढ़ें: US Attack On Venezuela: किम जोंग उन की अमेरिका को दो टूक चेतावनी: ‘मादुरो को छोड़ा नहीं तो दुनिया जंग की ओर जाएगी

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds