दिल्ली में बेकाबू हुई बस की सच्चाई, इस कारण हुई थी घटना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 नवम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 11 नवम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की राजधानी दिल्ली में एक हादसा हुआ है और इस हादसे में जहाँ एक बस ने एक कार और खड़ी बाइकों को रौंद दिया तो वहीं इस हादसे में एक शख्स की जान चली गयी. वहीं अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और इस सीसीटीवी फुटेज इस घटना की सच्चाई सामने आई है.

Also Read- इस बार भी खास होगी अयोध्या की दिवाली, 24 लाख से दिए से जगमगाएगा शहर. 

जानिए क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार, ये घटना रोहिणी इलाके में 4 नवंबर को हुई थी. जहाँ पर एक तेज रफ्तार डीटीसी बस ने पहले कार में टक्कर मारी और उसे घसीटते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई थी और वहां खड़ी बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई थी. वहीं उस वक्त कहा गया था कि ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ था लेकिन ये ड्राइवर की लापरवाही से नहीं हुआ है और इस बात का पता बस के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज से लगा है.

सीसीटीवी फुटेज से हुआ मामले का खुलासा  

बस के अंदर के सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार, बस के ड्राइवर को चलती बस में हार्ट अटैक आया और बस अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों से जा भिड़ी और इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी.

बस के अंदर के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे ड्राइवर ड्राइविंग सीट से नीचे गिरने लगता है जिसे बस में मौजूद एक अन्य व्यक्ति संभालने की कोशिश करता है. वो बस को भी रोकने की कोशिश करता है लेकिन बस चलती रहती है और ड्राइवर सीट से गिरकर तड़पता रहता है. इस दौरान बस रफ्तार में फुटपाथ पर बाइकों को रौदते हुए आगे बढ़ जाती है.

 घटना में एक शख्स की हुई मौत 

वहीँ इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 30 साल के शख्स की मौत हो गई. इसी के साथ इस हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है. शुरुआती जांच में पता चला था कि डीटीसी बस के चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और एक कार और कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. लेकिन अब बस की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ये भी साफ हो गया है कि तबियत खराब होने की वजह से ड्राइवर का बस पर नियंत्रण नहीं रहा था जिस वजह से यह हादसा हुआ था.

इसी एक साथ पूछताछ में पुलिस को ड्राइवर ने हादसे वाले दिन बताया था कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी और वह बस को कंट्रोल करने की हालत में नहीं था. पुलिस ने ड्राइवर का मेडिकल भी करवाया था. ड्राइवर ने बताया था कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था.

Also Read- महुआ मोइत्रा पर आ सकती है बड़ी मुसीबत, कैश फॉर क्वेरी मामले में 500 पेज की रिपोर्ट की गयी पेश. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds