शूटिंग खत्म कर वापस लौटी टू बी मॉम आलिया भट्ट, बेबी बंप को देख उठे सवाल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 10 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इस बार उनका एयरपोर्ट का सीन सामने आया है जहां आलिया भट्ट हॉलीवु़ड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग खत्म करके वापस लौटी। देर रात पति रणबीर कपूर अपनी लेडी लव को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। पति को देख एक्ट्रेस का रिएक्शन खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल, एक्ट्रेस आलिया भट्ट को पति रणबीर कपूर रिसीव करने पहुंचे। जहां आलिया के पति को देख खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा और वो खुशी से चिल्ला उठी। आलिया ने पति रणबीर को गले से लगा लिया। अब एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस बीच सभी की नजर बेबी बंप पर अटक गई। लोगों के मन में प्रेगनेंसी को लेकर कई सवाल है। खैर दोनों ही कपल बेहद ही खुश नजर आए।

वाइफ आलिया को रिसीव करने पहुंचे पति रणबीर

वैसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पेरेंट्स बनने वाली खुशखबरी को सुनने के बाद फैंस आलिया के वापस भारत लौटने की बेसब्री से राह देख रहे थे। जिसके बाद शनिवार रात उनकी ये विश आलिया ने पूरी भी कर दी। वीडियो में आलिया को ब्लैक पैंट और ओवर साइस्ड शर्ट में देखा जा सकता है। जहां आलिया एयरपोर्ट से निकलते हुए पेपराजी को मुस्कराते हुए थैंक्यू कहा। जबकि रणबीर कपूर भी आलिया का बेसब्री से गाड़ी में इंतजार करते नजर आए।

रणबीर को देख आलिया खुशी से चीख पड़ी

आलिया एयरपोर्ट से निकलते ही गाड़ी में बैठी। जहां एक्ट्रेस पति रणबीर को देख खुशी में जोर से चीख पड़ी औऱ पति को गले से लगा लिया। इसके बाद वहां पर खड़े सभी पैप्स ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनको चियरअप किया।

कपल के अपकमिंग प्रोजेक्ट

बता दें कि दोनों ही कपल 9 सितंबर को आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जल्द ही बिजी होने वाले है। इसके अलावा रणबीर कपूर की शमशेरा भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds