आगरा की मस्जिद में खून से लथपथ मिली महिला की लाश का सच आया सामने, फैलाई जा रही थी झूठी अफवाह

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 29 मई 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 29 मई 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक परेशान करने वाली खबर जंगल में आग की तरह फैल रही है। दरअसल, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगरा से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई कि पुलिस को ही आगे आकर मामले से जुड़ी पूरी सच्चाई बतानी पड़ी। खबर यह थी कि आगरा में एक मस्जिद के अंदर एक हिंदू लड़की का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई और लोगों को उसका शव अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला। महिला की मौत का यह मामला करीब एक सप्ताह पुराना है लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग महिला को न्याय दिलाने के नाम पर अलग-अलग दावे कर रहे थे। X पर #मस्जिद_में_बेटीकी_अधनंगी_मौत हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। लोग एक महिला की मस्जिद के अंदर पत्थर से कुचल कर की गई हत्या पर सवाल उठा रहे हैं।

और पढ़ें: नोएडा ऑडी कांड में 150 CCTV खंगालने के बाद एम्स के पास पार्किंग में मिली कार, दो लोग गिरफ्तार 

बलात्कार का दावा पूरी तरह से मनगढंत

मस्जिद के अंदर हत्या की यह घटना 18 मई को आगरा में ताजमहल के पास ताजगंज इलाके में हुई थी। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर मस्जिद के अंदर हिंदू लड़की के साथ बलात्कार का दावा पूरी तरह से मनगढ़ंत है। सच यह है कि महिला हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है और लंबे समय से मस्जिद के अंदर सफाई का काम कर रही थी।

आगरा पुलिस ने एक्स पर जानकारी दी कि, ‘आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के एक मस्जिद में मिली मृतक महिला मुस्लिम है। मामले की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे झूठे हैं। ऐसी भ्रामक पोस्ट ना फैलाए अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये है मामले की सच्चाई

दरअसल, 18 मई को आगरा में ताजमहल के हाई सिक्योरिटी जोन नगला पैमा की एक मस्जिद में 36 वर्षीय इस महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। शायद यही वजह है कि मस्जिद के अंदर रेप और हत्या की अफवाह ने तुरंत जोर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद मस्जिद के उस हिस्से को बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग होने के बाद पिछले कई सालों से अपने मायके में रह रही थी। मस्जिद प्रबंधन से यह भी पता चला कि महिला मस्जिद में सफाई का काम करती थी। हालांकि सुराग के तौर पर शव के पास से एक पर्स बरामद हुआ। इस पर्स में पुलिस को एक पासपोर्ट साइज फोटो भी मिला जिस पर आमिर खान नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने इसी फोटो के आधार पर आगे की जांच की।

पुलिस कर रही हर एंगल से मामले की जांच

इस बीच पुलिस की दूसरी टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में महिला सुबह 8 बजे एक शख्स के साथ जाती दिख रही है। इस शख्स की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस महिला की हत्या की कई एंगल से जांच कर रही है। महिला के शरीर पर खरोंच के निशान हैं। अफेयर एंगल से भी जांच की जा रही है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का मामला भी हो सकता है।

और पढ़ें: नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सात दिन तक न नहाने का आदेश देने वाले चार डॉक्टर सस्पेंड 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds