सांप से बदला लेने का अनोखा मामला आया सामने, शख्स ने दांतों से काट-काट कर मार डाला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 13 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दुनिया में सांपों की करीब 3000 प्रजातियां पाई जाती है। जिनमें से करीब 400 सांपों की प्रजातियां ही जहरीली होती है। वहीं, भारत में कुल 270 सांपों की प्रजातियां पाई जाती है। जिनमें से 50 सांपों की प्रजातियां ही जहरीली होती है और इन 50 प्रजातियों में से मात्र 15 प्रजातियां ऐसी है जो ज्यादा जहरीले होते हैं। जिनके काटने में इंसान की जान भी जा सकती है। 

इन्हीं जहरीले 15 प्रजातियों में करैत सांप की एक प्रजाति भी आती है। इसे दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। लेकिन इसी बीच करैत सांप के काटने को लेकर जो मामला सामने आया है, वह काफी हैरान करने वाला है। खबर है कि ओडिशा के एक इंसान ने करैत को दांतो से काट-काट कर मार डाला।

सांप से खतरनाक बदला

यह अजीबोगरीब मामला ओडिशा के जाजपुर जिले के दनागड़ी के गंभीरपटिया गांव की है। यहां एक सांप ने शख्स को काट लिया था फिर बदला लेने के लिए शख्स ने सांप को काट लिया। जिसके बाद सांप मर गया और उस इंसान पर सांप के विष का अभी तक कोई असर भी नहीं हुआ है।

खबरों के मुताबिक गंभीरपटिया गांव के निवासी किशोर बद्र अपने धान के खेत में काम करने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। तभी उनके पैर में एक सांप ने काट लिया। जिसके बाद किशोर ने सांप को पकड़ लिया और बदला लेने के लिए सांप को अपने दांतों से काट लिया। 

सांप को तब तक काटा जब तक वह मर नहीं गया

इस शख्स ने सांप को अपने दांतों से तब तक काटा जब तक वह सांप मर नहीं गया। किशोर का कहना है कि जब वह खेत की ओर से पैदल ही अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी उनके पैर में कुछ काटने का एहसास हुआ। टॉर्च की रोशनी में स्पष्ट हुआ कि वह करैत सांप था। जिसके बाद बदला लेने के लिए उन्होंने सांप को अपने हाथों में पकड़ लिया और उसे बार-बार काटा और सांप को मौके पर ही मार डाला। 

बताते चले कि ओडिशा के किशोर बद्र आदिवासी समुदाय से आते हैं और उनकी उम्र 45 साल के करीब है। गौर करने वाली है बात है कि इस घटना के बाद किशोर पर जहरीले सांप के काटने का कोई असर नहीं हुआ है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds