लोकसभा में कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन पर स्पष्ट हुई स्थिति, जानें पार्टी ने इसपर क्या दी प्रतिक्रिया?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 05 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्तर कथित तौर पर धीरे-धीरे रसातल की ओर बढ़ता दिख रहा है। पार्टी में चल रही अंदरुनी कलह कांग्रेस को खोखला करने का काम करती आ रही है। शीर्ष नेतृत्व की तमाम कोशिशों को बावजूद कांग्रेस पार्टी में चल रही अंदरुनी कलह कम होने का नाम नहीं ले रही। 

कांग्रेस शासित राज्यों का आलम भी कुछ ऐसा ही है। देश के निम्न सदन में बीजेपी के 301 सदस्य है। तो वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 52…लोकसभा में कांग्रेस का नेतृत्व अधीर रंजन चौधरी करते आ रहे हैं। 

लेकिन इन दिनों ऐसी खबरें सामने आ रही है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा में पार्टी के नेतृत्व में बदलाव की कोशिशों में लगी है। कुछ लोग ऐसा भी दावा कर रहे है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन पर स्पष्ट हुई स्थिति, जानें पार्टी ने इसपर क्या दी प्रतिक्रिया? 

‘समय से पहले निराधार है ऐसी खबरें’

दरअसल, संसद का मॉनसून सत्र शुरु होने में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। ऐसे में लोकसभा में कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन की खबरों ने देश की सियासी गलियारों में हलचले तेज कर दी है। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं की ओर से कहा जा रहा है कि लोकसभा में पार्टी के नेतृत्व में बदलाव की खबरें समय से पहले और निराधार हैं। 

पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ब्रीफिंग के दौरान इस सवाल को टालते दिखें। पार्टी में लंबित बदलावों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह किसी भी संगठन में एक सतत प्रक्रिया है।

लंबे समय से बहरामपुर से सांसद हैं चौधरी

बता दें, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लंबे समय से बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भी उन्होंने इसी सीट से भारी अंतर से जीत हासिल की थी। मौजूदा समय में वह सांसद होने के साथ-साथ पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। 

हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने चौधरी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा। बताया जा रहा है कि राजनीतिक पार्टियां अभी से ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। 

जिसके तहत एक दूसरे के साथ आपसी संनव्य स्थापित करने के लिए विपक्षी पार्टियों की ओर से ऐसे तमाम बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। हालांकि, लोकसभा में कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और शीर्ष नेताओं ने भी ऐसी अफवाहों को नकार दिया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds