सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में उमड़ा लोगों का हुजूम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 मई 2022, 05:30 AM Updated: 31 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से जांच की रफ्तार तेज हो गई है। जांच के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया और इन सभी को देहरादून से हिरासत में लिया गया है। 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला का 31 मई यानि आज अंतिम संस्कार किया गया। सिंगर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में किया गया। सिद्धू मूसेवाला को हमेशा के लिए अंतिम विदाई दे दी गई। सिद्धू के माता-पिता ने रोते-बिलखते अपने जवान बेटे को अंतिम विदाई दी। सिद्धू के पैतृक गांव में उनके चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। उनके फैंस उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। सिद्धू मूसेवाला की सोशल मीडिया पोस्ट में उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर को कई बार देखा गया। वहीं मूसेवाला के पार्थिव शरीर को इसी ट्रैक्टर में रखकर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।

सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में उमड़ा लोगों का हुजूम — NEDRICK NEWS

वहीं सोमवार को पांच डॉक्टरों के पैनल ने सिद्धू का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पाया गया कि सिद्धू के शरीर से 24 गोलियां आर-पार हुई। जहां एक गोली उनके सिर की हड़्डी में फंस गई। रिपोर्ट को अब तक पुलिस के साथ साझा नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान मूसेवाला के शरीर पर दर्जनों से ज्यादा गंभीर घाव मिले। पोस्टमार्टम के बाद विसरा ने नमूने सुरक्षित रख लिए है, अब इसे आगे की जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके अलावा सिद्धू हत्याकांड मामले पर मृतक का परिवार एनआईए-सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। 

सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में उमड़ा लोगों का हुजूम — NEDRICK NEWS

गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसी ही गुत्थी उलझी थी। जब पंजाब के पॉपुलर सिंगर दीप सिद्धू की मौत एक कार हादसे में हुई। दरअसल, दिल्ली से पंजाब जाते समय दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जाहिर है कि किसान आंदोलन और 26 जनवरी 2021 को लाल किला के मामले में दीप सिद्धू चर्चा में रहे थे।

सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में उमड़ा लोगों का हुजूम — NEDRICK NEWS

आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि अमेरिकी रैपर टुपैक को सिद्धू अपना आदर्श मानते थे। जिसके बाद टुपैक के जैसी पॉपुलैरिटी भी मूसेवाला को मिली। टुपैक और मूसेवाला की जिंदगी जितनी मेल खाती है, उतनी ही उनकी मौत भी दर्दनाक तरीके से हुई। 7 सितंबर 1996 में लॉस एंजिलिस में एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर टुपैक की हत्या कर दी थी। वहीं अब इस घटना के 25 साल बाद एक बार फिर ये पूरा हादसा दोहराया है, जहां इस बार निशाने पर सिद्धू मूसेवाला रहे।

सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में उमड़ा लोगों का हुजूम — NEDRICK NEWS

बता दें कि पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जहां 30 से ज्यादा राउंड की फायरिंग की गई। सिद्धू की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई ने जेल में रहते हुए अपने दोस्त गोल्डी बराड, जो कि फिलहाल कनाडा में है, के साथ मिलकर ये प्लानिंग की।  सिद्धू के हत्या की प्लानिंग बहुत पहले से ही कर ली गई थी। जिसे 29 मई को अंजाम दिया गया। वहीं सि्दधू के मर्डर से एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा हटाई गई थी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds