अब 'नाराज' दिग्गज नेता शिवाकांत ओझा ने सपा को दिया बड़ा झटका, छोड़ा पार्टी का साथ, BJP में शामिल

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 27 जनवरी 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 27 जनवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश में मतदान से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका दिया। नाराज सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने चुनाव के मतदान से ठीक पहले पार्टी का साथ छोड़ दिया और भगवा पार्टी का दामन थाम लियाष 

गुरुवार को ही सपा के दिग्गज नेता रहे शिवाकांत ओझा ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली। शिवाकांत के पार्टी छोड़ने की वजह टिकट कटना बताई जा रही है। माना जा रहा है कि टिकट कटने की वजह से शिवाकांत ओझा बागी हो गए थे। उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ बगावत कर दी थी। बीजेपी में शामिल होने के लिए उनहोंने दिल्ली में डेरा डाले लिया था। 

बीजेपी में आने के बाद शिवाकांत ओझा रानीगंज विधानसभा से टिकट के लिए दावेदारी ठोंक सकते हैं। दरअसल, सपा ने रानीगंज विधानसभा से शिवाकांत ओझा को किनारे कर आपराधिक छवि वाले विनोद दुबे को चुनाव लड़ने का टिकट दे दिया। इससे शिवाकांत ओझा पार्टी से नाराज हो गए और अब उन्होंने सपा का साथ छोड़ बीजेपी ज्वॉइन कर ली। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मतानद की शुरुआत 10 फरवरी से होनी है। 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होंगे। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 14 फरवरी को होगी। इसके अलावा तीसरे चरण में 23 फरवरी को, चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण और 7 मार्च को सातवें चरण पर मतदान होगा। वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds