कभी शाहिद कपूर की दीवानी थीं सानिया मिर्जा, एक्टर की इस आदत से परेशान होकर सानिया ने कर लिया था ब्रेकअप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 जुलाई 2024, 05:30 AM Updated: 16 जुलाई 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक वक्त था जब बॉलीवुड के ‘चॉकलेटी’ बॉय शाहिद कपूर का नाम करीना कपूर से जुड़ा था। दोनों का रिश्ता काफी लंबे समय तक चला लेकिन फिर बुरे दौर से गुजरने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि इस ब्रेकअप के बाद शाहिद को संभालने के लिए भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक्टर की जिंदगी में एंट्री लेती है। दोनों की आपस में काफी अच्छी दोस्त थीं, इसके बाद ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता ही नहीं चला। कहा जाता है जब शाहिद कपूर सानिया मिर्जा को डेट कर रहे थे, तब सानिया शाहिद की फिल्म के सेट पर भी मौजूद रहती थीं। इतना ही नहीं, दोनों के रिश्ते का राज इंडस्ट्री से किसी ने नहीं बल्कि एक वेटर ने खोला था। चलिए आपको बताते हैं शाहिद और सानिया की लव स्टोरी के बारे में।

और पढ़ें: मधुबाला नहीं, ये एक्ट्रेस बनने वाली थी ‘मुगल-ए-आजम’ की अनारकली! पहले इन सेलेब्स को किया गया था कास्ट

बेंगलुरु के होटल में रुके थे शाहिद और सानिया

कहा जाता है कि शाहिद और सानिया के अफेयर के बारे में बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन इनके रिश्ते का खुलासा एक वेटर ने किया था। खबरों के मुताबिक, जब शाहिद अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सानिया से मिलने बेंगलुरु के एक होटल में रुके थे तो उसी होटल में उनके साथ सानिया मिर्जा भी रुकी हुई थीं। जब एक वेटर रूम सर्विस के लिए कमरे में पहुंचा तो उसने शाहिद और सानिया को साथ देखा। इसके बाद ये खबर आग की तरह हर जगह फैल गई और लोग इनके रिश्ते के बारे में बात करने लगे। गनीमत ये रही कि इस बारे में कभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।

Sania Mirza and Shahid Kapoor love story and reason for their breakup
source: google

सानिया ने खुद शाहिद कपूर से रिश्ता तोड़ा था

दोनों स्टार्स का का रिश्ता करीब 6 महीने तक चला। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जब सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर रिलेशनशिप में थे, तब शाहिद सान्या पर पाबंदियां लगाते थे। शाहिद कपूर के बुरे व्यवहार की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऐसा भी कहा जाता है कि सानिया ने खुद ही शाहिद कपूर से रिश्ता खत्म कर लिया था क्योंकि वह एक्टर के पोजेसिव नेचर से परेशान थीं।

Sania Mirza and Shahid Kapoor love story and reason for their breakup
source: google

हालांकि कुछ समय पहले कॉफी विद करण में पहुंची सानिया मिर्जा ने शहीद संग डेटिंग कि खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि वह कभी शाहिद के साथ रिलेशनशिप में नहीं थीं।

और पढ़ें: इटली घूमने गईं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी संग हुई लूटपाट, चोरों ने कार तोड़कर चुराए पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds