Russia WhatsApp Ban News: रूस में व्हाट्सएप पर पूरी तरह रोक, पुतिन सरकार का बड़ा कदम; MAX ऐप को दिया जा रहा बढ़ावा

Nandani | Nedrick News Published: 12 फ़रवरी 2026, 06:55 PM Updated: 12 फ़रवरी 2026, 06:55 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Russia WhatsApp Ban News: रूस में डिजिटल दुनिया का नक्शा तेजी से बदल रहा है। पुतिन सरकार ने मेटा प्लेटफॉर्म्स के मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप को देश में ब्लॉक कर दिया है। सरकार का कहना है कि कंपनी ने बार-बार चेतावनी के बावजूद रूसी कानूनों का पालन नहीं किया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए साफ कहा कि नियमों को नजरअंदाज करने की कीमत चुकानी ही पड़ती है, इसलिए यह कदम जरूरी था।

और पढ़ें: Bangladesh election 2026: संसद से सीधे या जनता से? जानें बांग्लादेश का पीएम चुनाव भारत से क्यों अलग

क्यों लिया गया इतना सख्त फैसला?

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पिछले करीब छह महीनों से व्हाट्सएप पर दबाव बढ़ रहा था। खासकर मौजूदा युद्ध जैसे हालातों के बीच रूस अपने घरेलू संचार सिस्टम को मजबूत करना चाहता है। सरकार का रुख साफ है जो भी विदेशी कंपनी रूस में काम करना चाहती है, उसे स्थानीय कानून मानने होंगे।

व्हाट्सएप पर तीन बड़े आरोप लगाए गए हैं। पहला, कंपनी ने रूस में अपना लोकल ऑफिस नहीं खोला, जबकि यह कानूनी शर्त थी। दूसरा, आतंकवाद और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में सुरक्षा एजेंसियों के साथ जरूरी जानकारी साझा नहीं की। तीसरा, अदालतों द्वारा प्रतिबंधित घोषित कंटेंट को हटाने के आदेशों की अनदेखी की गई। इन बातों को आधार बनाकर सरकार ने आखिरकार ऐप को ब्लॉक करने का फैसला लिया।

MAX मैसेंजर को आगे बढ़ाने की तैयारी | Russia WhatsApp Ban News

व्हाट्सएप पर रोक के बाद अब सरकार MAX नाम के मैसेंजर ऐप को प्रमोट कर रही है। यह ऐप रूसी सरकार के समर्थन से तैयार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इसे आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और यह पूरी तरह देश के नियमों के मुताबिक काम करता है।

हालांकि, विपक्षी आवाजें इस पर सवाल उठा रही हैं। आलोचकों का कहना है कि MAX असल में एक निगरानी टूल बन सकता है, जिससे सरकार लोगों की बातचीत पर नजर रख सकेगी। लेकिन रूसी अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह सिर्फ सुरक्षित और भरोसेमंद घरेलू विकल्प देने की कोशिश है।

व्हाट्सएप की तीखी प्रतिक्रिया

व्हाट्सएप ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। कंपनी का कहना है कि रूसी सरकार उसे पूरी तरह बंद करना चाहती है ताकि लोग सरकारी निगरानी वाले ऐप का इस्तेमाल करें। व्हाट्सएप के मुताबिक, यह फैसला 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को निजी और सुरक्षित बातचीत से दूर कर देगा। कंपनी ने इसे डिजिटल स्वतंत्रता के लिए एक बड़ा झटका बताया है।

10 करोड़ यूजर्स प्रभावित

रूस में व्हाट्सएप के करीब 10 करोड़ यूजर्स हैं। बैन के बाद अब सामान्य तरीके से ऐप का इस्तेमाल संभव नहीं है। नेशनल रजिस्टर से इसके डोमेन हटा दिए गए हैं, जिसके कारण यह सीधे इंटरनेट पर काम नहीं कर रहा। फिलहाल कुछ लोग VPN के जरिए इसे एक्सेस कर रहे हैं, लेकिन यह तरीका हर किसी के लिए आसान या सुरक्षित नहीं माना जाता।

पहले भी लग चुकी हैं पाबंदियां

यह फैसला अचानक नहीं आया। अगस्त 2025 में भी व्हाट्सएप समेत कई मैसेंजर सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए गए थे। उस समय यूजर्स कॉल पूरी नहीं कर पा रहे थे। अधिकारियों का आरोप था कि विदेशी प्लेटफॉर्म आतंकवाद और धोखाधड़ी के मामलों में जांच एजेंसियों को सहयोग नहीं देते।

रूसी अदालतें पहले भी प्रतिबंधित सामग्री न हटाने के आरोप में व्हाट्सएप पर कई बार जुर्माना लगा चुकी हैं। दिसंबर में संघीय कार्यकारी एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने संकेत दिया था कि व्हाट्सएप पर चरणबद्ध तरीके से और सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

और पढ़ें: Bangladesh referendum Explained: बांग्लादेश के पिछले तीन रेफरेंडम का ट्रेंड क्या देता है संकेत, क्या चौथी बार भी इतिहास खुद को दोहराएगा?

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds