रोहित सरदाना के पास नहीं है करोड़ों की संपत्ति, लोगों ने फैलाई अफवाह, EMI पर है फ्लैट और गाड़ी

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोनो की दूसरी चरण से चारो ओर हाहाकार मचा हुआ है। हर रोज संक्रमण के कारण मौते हो रही है और लाखों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की इस दूसरी लहर ने कई ऐसी लोगों की जिंदगियां छीन ली है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। 

कोरोना की दूसरी लहर में कई ऐसे पत्रकारों की भी मौत हो गई है जिन्हें करोड़ो लोग पसंद करते थे, जो लाखों लोगों के आदर्श थे। इन्हीं में से एक थे आजतक न्यूज चैनल के बेहतरीन पत्रकार रोहित सरदाना। पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कुछ ही दिनों बाद हार्ट अटैक के कारण महज 42 साल की उम्र में ही रोहित सरदाना की मौत हो गई। 

उनकी मौत की खबर सामने आते ही पत्रकारिता जगत में हाहाकार मच गया। रोहित सरदाना की मौत के बाद सोशल मीडिया समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर उनकी संपत्ति समेत कई चीजों को लेकर अफवाह फैलाई गई। कहीं-कहीं तो ये भी दावा किया गया कि रोहित सरदाना काफी लग्जरियस लाइफ जीते थे, उनके पास अपना जेट भी था।

एक स्क्रीनशॉट में आजतक की मशहूर एंकर अंजना ओम कश्यप और रोहित सरदाना में कौन ज्यादा अमीर है इसका भी जिक्र किया गया है। इसी बीच रोहित सरदाना के ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए इन सभी बातों का खंडन किया गया है। 

EMI पर है घर और गाड़ी

रोहित सरदाना की मौत के बाद उनके परिवार की ओर से उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैंडल करने की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में रोहित सरदाना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कुछ स्क्रीशॉट्स शेयर किए गए हैं। जिसमें रोहित सरदाना की संपत्ति, गाड़ियां, घर और उनकी लग्जरियस लाइफ के बारे में बताया गया है।

 उन स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए ट्विट में कहा गया है कि ‘डूंडाहेड़ा यानि क्रासिंग रिपब्लिक में 1450 Sq.Ft का EMI पर फ्लैट है। गाड़ियो के नाम पर EMI पर क्रेटा है। सम्पत्ति दो बेटियां और करोड़ों लोगों का अथाह प्यार। दयाभाव नहीं चाहिए पर ऐसे जानेवाले को बदनाम ना करें जिसने VIP कैटेगरी में जाकर वैक्सीन तक लगवाना गवारा ना किया।‘

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds