राज कुंद्रा के कारण ही 2 साल के लिए IPL से बैन हुई थी राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स! जानें पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जुलाई 2021, 12:00 AM Updated: 20 जुलाई 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। हीरा का कारोबार करने वाले राज कुंद्रा पर पॉर्न फिल्में  बनाने और उसे कुछ ऐप्स पर पब्लिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

खबरों की मानें तो फरवरी महीनें से ही इस मामले की जांच चल रही थी। क्राइम ब्रांच ने कई लोगों के स्टेटमेंट रिकार्ड किए थे। मुंबई पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास पुख्ता सुबूत है। वह इस गिरोह के मुख्य सरगना है। इसी के साथ राज कुंद्रा के नाम अब एक और विवाद जुड़ गया है। 

इससे पहले भी कई तरह के मामलों में कुंद्रा के नाम सामने आ चुके हैं। यूं कहे कि विवादों से राज कुंद्रा का काफी पुराना नाता रहा है। आपको जाकर आश्चर्य होगा कि सट्टेबाजी के कारण राज कुंद्रा को पहले ही आईपीएल से आजीवन बैन कर दिया गया है। 

दिल्ली पुलिस ने 2013 में किया था गिरफ्तार

खबरों की मानें तो साल इंडियन प्रीमियर लीग 2009 में मॉरीशस की एक कंपनी की मदद से राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिक बने। इस टीम ने उस सीजन में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। लेकिन जून 2013 में इस फ्रेंचाइजी को उस समय जोर का झटका लगा जब मैच फिक्सिंग मामले में राज कुंद्रा का नाम जोर शोर से उछला और सट्टेबाजी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

CSK और RR हुई थी 2 साल तक बैन

तब राज कुंद्रा ने सट्टेबाजी की बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने सट्टा खेला था। इसमें तेज गेंदबाज एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंदेला का नाम सामने आया था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर भी इसका साया पड़ा था। जिसके बाद दो सालों के लिए राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को बैन कर दिया गया। 

वहीं, साल 2015 में राज कुंद्रा को आईपीएल से आजीवन बैन कर दिया गया था। अब पॉर्न वीडियोज बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ पुख्ता सुबूत होने का दावा कर रही है। अगर राज कुंद्रा इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 5 साल तक की जेल या 10 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds