पंजाब में जारी कलह के बीच इस राज्य में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 8 विधायक होंगे बीजेपी में शामिल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जुलाई 2021, 12:00 AM Updated: 20 जुलाई 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में चल रही अंदरुनी कलह शांत होती नजर नहीं आ रही है। अभी पंजाब कांग्रेस में मचा बवाल पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है कि अब राजस्थान और मणिपुर कांग्रेस में विरोध के स्वर उठने शुरु हो गए हैं। 

खबरों के मुताबिक आने वाले कुछ ही दिनों में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। इसी बीच मणिपुर कांग्रेस में कलह शुरु हो गया है। 

मणिपुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी के 8 विधायक आज बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

6 बार रह चुके हैं विधायक

मणिपुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कांग्रेस पार्टी की टिकट पर विष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार विधायक रह चुके हैं और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। 

दिसंबर 2020 में उन्हें राज्य कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। लेकिन 6-7 महीनें में ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। खबरों की मानें तो राज्य में कांग्रेस के 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

अगसे साल होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

दरअसल, मौजूदा समय में मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बीरेन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री हैं। साल 2022 की शुरुआती महीने में ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी है। बीजेपी सीएम बीरेन सिंह के चेहरे पर ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों के नेताओं को भी कथित तौर पर लगातार आकर्षित किया जा रहा है।

36 विधायकों के समर्थन से चल रही सरकार

बताते चले कि 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर में विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी को 24 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जिसके बाद राज्य की अन्य छोटी राजनीतिक पार्टियों के समर्थन से बीजेपी सरकार चला रही है। मौजूदा समय में बीजेपी के पास 36 विधायकों का समर्थन है। मणिपुर चुनाव 2017 में कांग्रेस पार्टी को 9 सीटों पर जीत मिली थी। अब कांग्रेस के 9 में से 8 विधायक बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। जिसे लेकर राज्य की सियासत में बवाल मचा हुआ है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds