प्रोफेसर रजनीश कुमार का चौंकाने वाला खुलासा, छात्राओं से संबंध बनाने का असली कारण आया सामने

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 मार्च 2025, 05:30 AM Updated: 22 मार्च 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Hathras crime news: पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पीसी बागला डिग्री कॉलेज में छात्राओं पर यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में प्रोफेसर रजनीश कुमार ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। तो चलिए इस लेख में आपको पूरे मामले के बारे में बताते हैं।

और पढ़े: Moradabad Dalit girl Rape Case: मुरादाबाद में नाबालिग से दो महीने तक दरिंदगी, तेजाब से मिटाया ‘ॐ’ का टैटू, जबरन बीफ खिलाने का आरोप 

प्रोफेसर रजनीश कुमार की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर रजनीश कुमार छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। वह छात्राओं को अच्छे नंबर लाने, नौकरी दिलाने और कंप्यूटर सिखाने का वादा करके अपने जाल में फंसाता था। रजनीश कुमार कई सालों से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के पीसी बांग्ला डिग्री कॉलेज के इस प्रोफेसर को एसओजी और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद हुआ था। पुलिस पूछताछ में रजनीश ने बताया कि उसके अब तक 7 लड़कियों से संबंध बन चुके हैं।

और पढ़े : Bajinder Singh Sexual Harassment Case: वायरल ‘येशु येशु’ वीडियो वाले पंजाब के पादरी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत 

महिला आयोग ने की शिकायत 

एक छात्राओं के यौन शोषण से संबंधित एक मामले में महिला आयोग में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें एक सीडी भी भेजा गया था शिकायत में यह कहा गया था कि पीसी बांग्ला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश ने कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया और उनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया।

महिला आयोग की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने इंडस्ट्रीज एरिया पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार की शिकायत पर 13 मार्च 2025 को आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया था। हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिसके बाद इन तीनों टीमों को आरोपी प्रोफेसर को पकड़ने में 7 दिन लग गए।

अश्लील वीडियो बनाने का आइडिया

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार ने बताया कि उसकी पहली शादी 1996 में हुई थी. कोई संतान न होने पर उसने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था. 2008 में उसने फिर से शादी के लिए लड़कियों की तलाश शुरू की. इसी दौरान उसने एक लड़की से शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान कमरे में लगे वेबकैम ने उसकी जानकारी के बिना सबकुछ रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उसने अश्लील वीडियो बनाने का आइडिया अपनाया, जो बाद में उसका शौक बन गया.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds