RSS को कवि कुमार विश्वास ने बताया अनपढ़, बीजेपी बोली ‘कथा करने आए हो कथा करो’

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Feb 2023, 12:00 AM | Updated: 22 Feb 2023, 12:00 AM

उज्जैन में चल रही कुमार विश्वास की रामकथा  को लेकर बीजेपी ने उनपर हमला बोला और कहा है कि कथा करने आए हो कथा करो, प्रमाण पत्र मत बांटो. दरअसल कथा के दौरान विश्वास ने एक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा इस देश में दो ही लोगों का झगड़ा चल रहा है. एक वामपंथी हैं जो कुपढ़ हैं उन्होंने पढ़ा सब है लेकीन गलत पढ़ा है.

RSS को कवि कुमार विश्वास ने बताया अनपढ़, बीजेपी बोली ‘कथा करने आए हो कथा करो’ — Nedrick News

इसके अलावा एक ये वाले हैं जिन्होंने पढ़ा ही नहीं है,ये सिर्फ बोलते हैं हमारे वेदों में लेकिन देखे नही हैं किसी ने. उनके इस बयान के बाद भाजपा (BJP) उनपर निशाना साध रही है. कुमार विश्वास ने बजट पर बात करते-करते यह बात कही. उनकी बात सुनकर सभा में मौजूद लोग हंस दिए और तालियां बजाईं.

ये था बोला हुआ प्रसंग

राम कथा के दौरान कुमार विश्वास ने कहा एक बच्चा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा है और हमारे साथ काम करता है. उसने मुझसे कहा कि बजट आ रहा है कैसा आना चाहिए. तो मैनें कहा तुमने राम राज्य की सरकार बनाई है तो राम राज्य का बजट आना चाहिए. इस पर उसने कहा कि राम राज्य में कहां बजट आते थे. तो मैंने कहा कि समस्या तुम्हारी यही है. एक वामपंथी हैं जो कुपढ़ हैं और एक तुम अनपढ़ हो. इस देश में दो ही लोगों का झगड़ा चल रहा है एक वामपंथी हैं जो कुपढ़ हैं उन्होंने पढ़ा सब है लेकिन गलत पढ़ा है और एक ये वाले हैं जिन्होंने पढ़ा ही नहीं है ये सिर्फ बोलते हैं हमारे वेदों में.लेकिन देखें नहीं हैं किसी ने भी.

ALSO READ: कनाडा में राम मंदिर के बाहर लिखे गए भारत और मोदी विरोधी नारे, एम्बेसी ने जताई नाराजगी

भाजपा ने साधा निशाना

उनकी इस टिप्पणी के बाद इस पर विवाद शुरू हो गया है. बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताई है पार्टी प्रवक्ता  राजपाल सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि तुम्हारा स्वागत करने आना पड़ेगा.

उज्जैन में कथा करने आए हो कथा करो, प्रमाणपत्र मत बाटो श्रीमान. कथा के लिए बुलाया गया वह छोड़ बाकी सब करेंगे अधूरे पढ़े लिखे लोग आपसे तो हमारे कथित अनपढ़ कई गुणा ज्यादा अच्छे हैं.

ALSO READ: या तो बनूंगा पंजाब का सीएम या फिर…’, कुमार विश्वास ने Kejriwal को बताया “खालिस्तानी समर्थक”, किया ये सनसनीखेज दावा

उज्जैन में चल रहा कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के उज्जैन में  विक्रमोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है. इस कार्यक्रम में सूबे के कई मंत्री और सांसद मौजूद थे और हजारों की संख्या में श्रोता कथा का श्रवण करने मौजूद थे. इस दौरान आए हुए दर्शकों को राम के माध्यम से जीवन प्रबंधन का कार्य करना सिखाया. कथा में दूसरे दिन शंकर के राम और तीसरे दिन राम के शंकर का कार्यक्रम होना है.

वीडियो के जरिये मांगी माफी

कुमार विश्वास ने एक वीडियो के जरिए अपने कही हुई बात पर माफी भी मांग ली है .

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds