Phone Launch In April 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अप्रैल 2026 आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। इस महीने टेक मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। Oppo, Realme, Vivo, Xiaomi और OnePlus जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए डिवाइस पेश करने जा रही हैं। खास बात ये है कि इनमें से कई फोन महीने के पहले ही हफ्ते में लॉन्च हो रहे हैं, जिससे यूजर्स के पास कई ताज़ा ऑप्शन होंगे।
और पढ़ें: AI का बड़ा झटका! SaaSpocalypse से हिल गई सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री, क्या खत्म हो जाएगा SaaS?
2 अप्रैल को लॉन्च की झड़ी | Phone Launch In April 2026
अप्रैल की शुरुआत ही धमाकेदार होने वाली है, क्योंकि 2 अप्रैल को तीन बड़े स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। सबसे पहले Realme 16 की बात करें, तो इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,200 निट्स तक होगी। फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। बैटरी भी इसकी खासियत है 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
इसी दिन Redmi Note 15 SE भी लॉन्च होगा। इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जो स्मूद एक्सपीरियंस देगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा सेगमेंट में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो गोल्ड-टोन फ्रेम और वीगन लेदर फिनिश इसे प्रीमियम लुक देंगे।
तीसरा बड़ा लॉन्च होगा Vivo V70 FE। यह फोन खासतौर पर अपने कैमरे के लिए चर्चा में है, क्योंकि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर इसकी ताकत बढ़ाएंगे। साथ ही 7,000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे पावरफुल बनाते हैं।
7 अप्रैल को आएगा OnePlus का दमदार फोन
मिड-रेंज से प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए OnePlus Nord 6 को 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग के लिए शानदार रहेगा।
लीक्स के मुताबिक, इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए खास बनाती है। साथ ही Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ यह फोन हाई परफॉर्मेंस देने वाला हो सकता है।
Oppo का फ्लैगशिप भी करेगा एंट्री
प्रीमियम सेगमेंट में Oppo Find X9 Ultra भी इसी महीने लॉन्च होने जा रहा है। इसमें 6.82 इंच का Quad HD LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा, जो इसे बेहद पावरफुल बनाएगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
क्यों खास है अप्रैल का महीना?
अप्रैल 2026 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इसलिए खास है क्योंकि इस महीने हर बजट और जरूरत के हिसाब से फोन लॉन्च हो रहे हैं। कोई फोन बैटरी के लिए खास है, तो कोई कैमरे के लिए, तो कोई परफॉर्मेंस और डिजाइन के लिए।




























