इस 15 अगस्त देखें ये 7 फिल्में, जो आपको इतिहास की याद दिलाएगी | Patriotic Movies

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 14 अगस्त 2026, 05:45 PM Updated: 14 अगस्त 2026, 05:45 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Patriotic Movies: देश को आजाद हुए पूरे 80 साल हो चुके है लेकिन आजादी का जश्न बिना उन वीरों को याद किए अधूरा है, जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। “जरा याद करो कुर्बानी…” जब भी हम अपने तिरंगे को शान से लहराते देखते हैं, तो उन अनगिनत गुमनाम और महान बलिदानियों का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है, जिन्होंने अपनी जवानी, अपना सुख और प्राण हँसते-हँसते देश के नाम कुर्बान कर दिए।

सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि इतिहास को जीवंत करने का एक बेहतरीन जरिया है। जब परदे पर देश के महान सपूतों की गाथाएं उतरती हैं, तो रोंगटे खड़े होना लाजमी है। अगर आप इस 15 अगस्त को कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो दिल में देशभक्ति की अलख जगा दे, तो हमारी यह खास वॉचलिस्ट आपके लिए ही है।

गांधी के अहिंसक आंदोलन से लेकर भगत सिंह के इंकलाब और उधम सिंह के संकल्प तक, स्वतंत्रता संग्राम की अनकही और प्रेरणादायक कहानियों को बयां करती ये 7 मास्टरपीस फिल्में आपके इस 15 अगस्त के वीकेंड को बेहद खास और यादगार बना देंगी। आइए, इन फिल्मों के जरिए एक बार फिर उन वीरों के संघर्ष और शौर्य को करीब से महसूस करें।

और पढ़ें: 19 साल बाद छलका Awarapan की एक्ट्रेस का दर्द, कल आ रहा है फिल्म का सीक्वल!

Gandhi

साल 1982 में आई फिल्म ‘गांधी’, रिचर्ड एटनबरो के डायरेक्शन में बनी इस ऐतिहासिक बायोपिक में बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी का ऐसा जीवंत किरदार निभाया कि उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्म में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका में वकालत करने से लेकर भारत लौटने तक के सफर को दिखाया गया है।

इसमें बड़ी ही खूबसूरती से बयां किया गया है कि कैसे उन्होंने अहिंसा और सत्याग्रह को अपना हथियार बनाकर भारत की आजादी का नेतृत्व किया। यह फिल्म वर्तमान में Amazon Prime Video और JioHotstar पर देखने के लिए मिल जाएगी।

Netaji Subhash Chandra Bose

श्याम बेनेगल के डायरेक्शन में बनी साल 2004 की यह फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटेन हीरो ये फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के अंतिम और सबसे साहसी वर्षों पर आधारित है, जिसमें सचिन खेडेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे नेताजी ने देश की सीमाओं से बाहर जाकर ‘आजाद हिंद फौज’ का गठन किया और अंग्रेजों के खिलाफ कड़ा सशस्त्र आंदोलन छेड़ा। आप इस मास्टरपीस को YouTube पर देख सकते हैं।

Dr Babasaheb Ambedkar

जबब्बार पटेल के डायरेक्शन में साल 2000 में बनी यह बायोग्राफिकल फिल्म ‘डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर’ बाबासाहेब के जीवन और उनके महान संघर्षों पर आधारित है। मूल रूप से अंग्रेजी में बनी इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है, जिसमें दक्षिण भारतीय सुपरस्टार ममूटी ने लीड रोल प्ले किया है।

इस फिल्म में बेहद संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने देश के शोषित व दलित वर्गों को उनका अधिकार दिलाया और भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी (Drafting Committee Chairman) के रूप में देश के संविधान को आकार दिया। अपने शानदार अभिनय के लिए ममूटी ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था, और आप इस बेहतरीन फिल्म को YouTube पर आसानी से देख सकते हैं।

The Legend of Bhagat Singh

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके क्रांतिकारी विचारों और देश के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को बेहद गहराई से दिखाती है।

इस फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाकर जान फूंक दी थी। उनके इस दमदार अभिनय के लिए अजय देवगन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था, और आप इस बेहतरीन फिल्म को Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

Mangal Pandey The Rising

साल 2005 में आई ‘मंगल पांडे – द राइजिंग’ केतन मेहता के बेहतरीन डायरेक्शन में बनी एक शानदार ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म साल 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और सिपाही मंगल पांडे के बेजोड़ साहस की कहानी कहती है।

इस फिल्म में आमिर खान ने मंगल पांडे का लीड रोल प्ले किया है और अपने दमदार अभिनय से उस दौर के विद्रोह को बड़े पर्दे पर जीवंत कर दिया है। ए.आर. रहमान के खूबसूरत संगीत से सजी इस फिल्म का लुत्फ आप JioHotstar पर उठा सकते हैं।

Sardar

‘मंगल पांडे’ की तरह यह बायोग्राफिकल फिल्म ‘सरदार’ भी केतन मेहता के डायरेक्शन में ही बनी है। साल 1993 की यह फिल्म भारत के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके मजबूत राजनीतिक साहस पर आधारित है। फिल्म में परेश रावल ने सरदार पटेल का बेहद प्रभावशाली किरदार निभाया है।

इसमें आजादी के बाद के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर को दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से 500 से अधिक रियासतों का विलय कर एक अखंड भारत का निर्माण किया। इतिहास की इस अनमोल गाथा को आप YouTube पर आसानी से देख सकते हैं।

Sardar Udham

शूजित सरकार के डायरेक्शन में साल 2021 में आई यह बायोग्राफिकल फिल्म ‘सरदार उधम’ क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के अदम्य साहस और उनके अटूट संकल्प पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह का बेहद संजीदा और दमदार किरदार निभाया है। फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड के उस खौफनाक मंजर और उसके प्रतिशोध की अनकही दास्तान को बेहद खूबसूरती और गहराई के साथ बड़े पर्दे पर उतारा गया है।

इसकी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और अभिनय के चर्चे हर तरफ रहे, और आप इस शानदार फिल्म को Amazon Prime Video पर आसानी से देख सकते हैं। तो ये थीं स्वतंत्रता संग्राम की अनकही और यादगार कहानियाँ। हमारा आज का सवाल यह है कि— इनमें से आपकी ऑल-टाइम फेवरिट देशभक्ति फिल्म (Patriotic Movies) कौन सी है?

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds