UP: गाजियाबाद में नवरात्रि के 9 दिन नहीं खुलेगी मीट की कोई भी दुकान, अधिकारी ने कहा- मीट दिखा, तो चलेगा बुलडोजर!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 9 दिनों तक मीट-मांस और मछली की दुकानें बंद रहने वाली हैं। नवरात्रि के चलते ये फैसला लिया गया है। 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि का त्योहार हैं। इसको देखते हुए गाजियाबाद में सभी इलाजों में मीट की दुकानें बंद करने का आदेश दिया गया uw। ऐसे में अब नॉनवेज खाने वालों को 9 दिनों तक गाजियाबद में मीट-मांस नहीं मिल पाएगा। 

गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा ने इस संबंध में 1 अप्रैल 2022 को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथलेश कुमार सिंह को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक 9 दिनों के नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा हैं। इसलिए शहर के सारे मंदिरों की साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाएं। पत्र में आगे ये भी कहा गया कि शहर में सभी मीट-मांस की दुकानें को भी 9 दिन के लिए बंद कराया जाएं। महापौर के पत्र को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को इसका पालन करने का आदेश दिया। 

UP: गाजियाबाद में नवरात्रि के 9 दिन नहीं खुलेगी मीट की कोई भी दुकान, अधिकारी ने कहा- मीट दिखा, तो चलेगा बुलडोजर! — NEDRICK NEWS

जारी किए गए इस आदेश का पालन हो इसके लिए शहर में निरीक्षण करने के लिए 6 टीमें लगाई गई हैं। कहा जा रहा है कि गाजियाबाद में ऐसा पहली बार हुआ, जब मीट-मांस की दुकानें बंद कराने के लिए नगर निगम ने यूं लिखित ऑर्डर जारी किया। अब तक ऐसा होता था कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों के आसपान मीट की दुकानें बंद करा दी जाती थीं। साथ ही जो दुकानें मुख्य रास्तों पर थीं, वहां खुला मीट ना दिखाई दें इसलिए उन्हें कवर करा दिया जाता था। वहीं इसके लिए भी केवल मौखिक आदेश ही जारी किए जाते थे। हालांकि अब लिखित ऑर्डर दिया गया है। 

इस आदेश को देखते हुए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा ने शहर के कई इलाकों में जाकर मीट शॉप और नॉनवेज होटल को बंद भी कराया। साथ ही इस दौरान उन्होंने ये तक कह दिया कि अगर अब खुले में मीट दिखा, तो बुलडोजर मंगाकर यहां से वहां तक चलवा दिया जाएगा।

अधिकारी एनएन झा ने बताया कि नवरात्रि के दौरान सभी मीट शॉप बंद रहेंगी। खासतौर से खुले में जो अवैध रूप से मीट की दुकानें ना लगाई जाएं। निरीक्षण करने के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं। किसी ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसका मीट शॉप का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds