मस्जिद के इमाम ने 8 साल की बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत, कुरान की कसम देकर चुप रहने को कहा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 27 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों(Uttar Pradesh Crime) के साथ वारदातों पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रही। आए दिन कहीं ना कहीं से ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है। ताजा मामला यूपी के मैनपुरी (Mainpuri Crime) का, जहां 8 साल की मासूम बच्ची का रेप किया गया। ये घिनौनी घटना को एक मस्जिद के इमाम (Masjid Imam Raped Minor Girl) ने अंजाम दिया है।

रेप के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा था, जिसके बार इमाम ने उसको छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी इमाम ने पीड़ित बच्ची को कुरान की कसम खिलाते हुए ये भी कहा कि वो इसके बारे में किसी को नहीं बताएगी। 

घटना मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां मस्जिद में जमाल अहमद 10 सालों से इमाम है। इमाम बच्चों को इस्लाम से जुड़ी शिक्षा देता है। परिजनों ने मुताबिक पीड़ित बच्ची मस्जिद में पढ़ने जाती थी। रोजाना वो शाम 4 बजे घर वापस आती थी, लेकिन बुधवार के दिन वो देर से रोते हुए घर लौटी। इस दौरान उसकी हालत भी बिगड़ रही थी। बच्ची से जब परिजनों ने पूछा कि आखिर उसके साथ क्या हुआ है, तो उसने घटना के बारे में सबकुछ बताया। 

पीड़िता ने बताया कि रोज की तरह जमाल ने सभी बच्चों ने पढ़ाने के बाद घर भेज दिया। यहां तक कि पीड़िता की छोटी बहन को भी घर जाने को कह दिया, लेकिन उसे ये कहते हुए रोक लिया कि तुम्हें अभी और पढ़ाना है। इसके साथ इमाम उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। 

बच्ची ने ये भी बताया कि इमाम ने उसे कुरान की कसम देकर चुप रहने को कहा। साथ ही उसने बच्ची से हर रोज पढ़ने के लिए आने को भी कहा। उसने कहा कि अगर ऐसा नहीं करोगी तो किसी को शक हो जाएगा। वहीं जब बच्ची के साथ इस वारदात के बारे में परिजनों को पता चला तो उन्होंने पुलिस के पास जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची का मेडिकल कराया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds